|

Patna Howrah Vande Bharat: पीएम मोदी द्वारा पटना-हावड़ा वंदे भारत का हुआ शुभारंभ, जानिए किराया, रूट और फुल डीटेल्स

Patna Howrah Vande Bharat: पीएम मोदी द्वारा पटना-हावड़ा वंदे भारत का हुआ शुभारंभ, जानिए किराया, रूट और फुल डीटेल्स

बिहार के लोगों के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन है, उन्हें पटना -हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के रूप में दूसरी वंदे भारत की सौगात मिली। देश के प्रधानमंत्री ने एक साथ नौ वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

आपको बता दे की पटना जंक्शन से यह ट्रेन सुबह 8 बजे खुलकर दोपहर 2:30 बजे हावड़ा स्टेशन पर पहुंच गई। और यह ट्रेन दोपहर 3: 55 बजे हावड़ा से पुन: खुलकर पटना के लिए रवाना हो चुकी है और रात 10:40 में पटना जंक्शन पहुंच जाएगी।

इसी के साथ आपको यह भी बता दे कि इस ट्रेन का परिचालन बुधवार को नहीं किया जाएगा और सप्ताह के बाकी 6 दिनों में  इसका परिचालन नियमित रूप से किया जाएगा।

जानिए किराया

बात करें पटना हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के किराया की तो एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए आपको 2725 जबकि चेयर कार के लिए 1505 रुपए किराया रेलवे द्वारा तय किया गया। इस किराए में कैटरिंग सर्विस भी शामिल है।

Crowd gathered to take selfie with Vande Bharat train

इसके अलावा बिना भोजन के हावड़ा का चेयर कर का किराया 1184 और एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2349 रुपए तय है। इसी के साथ आपको बता दे की पटना साहिब में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए ये  ट्रेन काफी महत्वपूर्ण है।

आपको बता दे की एक ही शहर में इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन को दो जगह पर ठहराव दिया गया है। बता दे की  पटना जंक्शन से पटना साहिब तक मात्र 10 किमी की दूरी के लिए एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 705 रुपए रखा गया है।

Patna-Howrah Vande Bharat: पटना-हावड़ा सहित 9 वंदे भारत ट्रेन का हो रहा है शुभारंभ; जाने किराया, रूट, टाइम टेबल सहित सारी जानकारी

स्टेशन चेयर कार एक्जीक्यूटिव क्लास
पटना साहिब 380 705
मोकामा 550 980
लखीसराय 590 1070
जहीडीह 765 1420
जामताड़ा 880 1650
आसनसोल 955 1790
दुर्गापुर 1010 1915
हावड़ा 1505 2725

इन नौ वंदे  भारत ट्रेनों का उद्घाटन

आपको बता दे की पटना जंक्शन पर आज उद्घाटन समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ के साथ ही पटना के सांसद विधायक और जनप्रतिनिधि सभी शामिल थे। आज एक साथ जिन 9 वंदे भारत ट्रेनों का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किया गया उनमें ये ट्रेने सम्मिलित है-

  1. पटना – हावड़ा वंदे भारत
  2. हावड़ा- रांची वंदे भारत
  3. पूरी- राउरकेला वंदे भारत
  4. उदयपुर- जयपुर वंदे भारत
  5. जमानगर -अहमदाबाद वंदे भारत
  6. हैदराबाद -बेंगलुरु वंदे भारत
  7. विजयवाड़ा -चेन्नई वंदे भारत
  8. तिरुनेलवेली -चेन्नई एगमोर और
  9. कासरगोड -तिरुवंतपुरम वंदे भारत एक्सप्रेस

खुशखबरी: बिहार से महज 55 किलोमीटर की दूरी पर बन रहा है अद्भुत क्रिकेट स्टेडियम, डिजाईन देख कर हो जाएंगे दीवाने

जानिए टाइम -टेबल

आपको बता दे की इस ट्रेन के पटना जंक्शन से रवाना होते समय सभी यात्री बहुत खुश थे। सभी देश के प्रधानमंत्री को बार-बार धन्यवाद कह रहे थे और खास बात यह है कि आम यात्रियों के साथ ही इस ट्रेन में स्कूली बच्चे भी शामिल थे।

पटना से हावड़ा

स्थान वक्त
पटना सुबह 8 बजे
पटना साहिब 08.12
मोकामा 08.58
लखीसराय 09.20
जसीडीह 10.53
जामताड़ा 11.44
आसनसोल 12.15
दुर्गापुर 12.39
हावड़ा 2.35 दोपहर

हावड़ा से पटना

स्थान वक्त
हावड़ा दोपहर 3 बजकर 50 मिनट
दुर्गापुर 5.28
आसनसोल 5.53
जामताड़ा 6.27
जसीडीह 7.11
लखीसराय 8.40
मोकामा 9.05
पटना साहिब 9.55
पटना 10.40 रात

Good News: खरीदी अपनी पहली बजट फ्रेंडली कार, जो देगी 36Kmpl माइलेज, देखिए बेस्ट कारों की लिस्ट

जंगल में मिलने वाले इस पत्ते से बनी विशेष डिश दामाद को परोसने का है महत्व, बहुत गुणकारी माना जाता है यह पत्ता 

बिहार आ रही विदेशी कंपनियां, बनेंगे रोजगार के अवसर, अमेरिका की AI कनसल्टिंग कंपनी खोलेगी दफ्तर, जानिए पूरी रिपोर्ट