भारतीय रेलवे की पहली महिला अध्यक्ष बनी बिहार की बहु, जानिए कौन है जया वर्मा सिन्हा, कितनी मिलेगी सैलरी?

First woman chairman of Indian Railways

भारतीय रेलवे के 105 साल के इतिहास में पहली बार कोई महिला अध्यक्ष (First Female Indian Railway Board CEO) पद संभालेंगी। भारत सरकार ने 31 अगस्त को जया वर्मा सिन्हा (Jaya Verma Sinha) को रेलवे बोर्ड का नया सीईओ और अध्यक्ष नियुक्त किया है।

वह वर्तमान अध्यक्ष अनिल कुमार लाहोटी की जगह लेंगी। इस बात की सुचना मिलते ही उनके गाँव समेत पुरे इलाके में ख़ुशी का माहौल है। आईये जानते है कौन है जया वर्मा सिन्हा और उन्हें कितनी सैलरी मिलेगी?

बिहार की बहु बनी रेलवे की पहली महिला अध्यक्ष

दरअसल केंद्र सरकार ने कोईलवर की जया वर्मा सिन्हा को भारतीय रेलवे बोर्ड की पहली महिला अध्यक्ष व सीईओ (First Woman Chairperson Of Railway) के पद पर नियुक्त किया है। आपको बता दे की जया वर्मा सिन्हा बिहार के भोजपुर जिले के नया हरिपुर गाँव निवासी रिटायर्ड प्रोफेसर चंद्रभूषण सिन्हा की बहु है।

उनके पति आईपीएस (IPS) अधिकारी नीरज सिन्हा पटना में असैनिक सिविल डिफेंस में डीजीपी के पद पर तैनात है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जया और नीरज दोनों ने एक ही बार आईआरएस की परीक्षा पास की थी और प्रशिक्षण भी साथ में ही लिया था।

जया और उनके पति नीरज को आज भी अपने गाँव से काफी लगाव है। नीरज सिन्हा के चचेरे भाई शशिभूषण सिन्हा का कहना है की – “जया वर्मा को यह पद उनकी काबिलियत पर मिला है।”

कौन है जया वर्मा सिन्हा?

Who is Jaya Verma Sinha
कौन है जया वर्मा सिन्हा?

जया वर्मा सिन्हा इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा रह चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने 1988 में इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विस (IRTS) ज्वाइन की। वह अब तक तीन रेलवे क्षेत्रों में काम कर चुकी हैं। इनमें उत्तर रेलवे, दक्षिण पूर्व रेलवे और पूर्वी रेलवे शामिल हैं।

उन्होंने 4 वर्षों तक बांग्लादेश के ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग में रेलवे सलाहकार के रूप में भी काम किया है। बांग्लादेश में उनके कार्यकाल के दौरान ही कोलकाता से ढाका तक चलने वाली मैत्री एक्सप्रेस का उद्घाटन किया गया था।

जानकारी के लिए बता दे की जया सिन्हा बालासोर रेल दुर्घटना के बाद रेलवे का सार्वजनिक चेहरा थीं। उस दौरान उन्होंने मीडिया को रेलवे के जटिल सिग्नलिंग सिस्टम के बारे में बताया था। मालूम हो की ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे में लगभग 300 लोग मारे गए थे।

रिपोर्ट्स के अनुसार जया इसी महीने रिटायर होने वाली थी, लेकिन सरकार ने उन्हें पहली महिला अध्यक्ष बनाते हुए उनकी सेवा को 2024 तक के लिए विस्तारित कर दिया है।

कितनी मिलेगी सैलरी?

रेलवे विभाग का अध्यक्ष (Indian Railway Board CEO) भारतीय रेलवे का सबसे बड़ा अधिकारी होता है, जो कि रेलवे सेवाओं के निर्देशन, विकास और ओपरेशन संबंधित फैसले लेता है।

रेलवे के सबसे बड़े अधिकारी भारतीय रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष की सैलरी (Railway Chairman Salary) वर्तमान में लगभग 2.25 लाख रुपये प्रति माह होती है। इसके साथ ही, उन्हें अन्य लाभ जैसे विशेष भत्ते, घर, यात्रा और अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं।

और पढ़े: क्या आप जानते है की आपके ATM कार्ड पर मिलता है 10 लाख तक का दुर्घटना बीमा? जानिए कैसे उठाएं इसका लाभ

और पढ़े: Vande Bharat Express: रांची-हावड़ा के बाद बिहार से दिल्ली के लिए चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस! महज 8 घंटे में पूरा होगा सफर; जाने डिटेल्स