Vande Bharat Express: रांची-हावड़ा के बाद बिहार से दिल्ली के लिए चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस! महज 8 घंटे में पूरा होगा सफर; जाने डिटेल्स

Patna Delhi Vande Bharat: पटना से रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के अपार सफलता के बाद, पटना हावड़ा ट्रेन की भी ट्रायल रन रेलवे के द्वारा कर दी गई है, और अब बिहार से दिल्ली जाने वाले रेल यात्रियों के लिए बहुत बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है।
साल 2024 के शुरुआत से पहले भारतीय रेल के द्वारा यात्रियों को बहुत बड़ी खुशखबरी दे सकती है। बहुत जल्द बिहार की राजधानी पटना से दिल्ली के आनंद विहार के लिए वंदे भारत ट्रेन की घोषणा सरकार कर सकती है।
यात्रियों को मिलेगी सुविधा
बिहार से दिल्ली की रेलवे टिकट मिलना कितना मुश्किल है या बात किसी से छुपी नहीं है। वंदे भारत ट्रेन के परिचालन के बाद यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। मिली जानकारी और रेलवे रिपोर्ट्स के अनुसार रेल यात्री पटना से दिल्ली का सफर महज 8 घंटे में पूरी कर लेंगे।
जानकारी के लिए आपको साफ तौर पर बता दे की पटना दिल्ली वंदे भारत ट्रेन को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। रेल विशेषज्ञ और एक्सपर्ट के अनुसार नवंबर से दिसंबर महीने तक इस ट्रेन ट्रायल रन की घोषणा कर दी जाएगी।

तैयारी में जुट चुकी है रेलवे
रेलवे से मिले रिपोर्ट्स के अनुसार यह ट्रेन पटना जंक्शन दानापुर और राजेंद्र नगर टर्मिनल पर रुकेगी| इस ट्रेन के परिचालन के बाद राजधानी पटना से दिल्ली के बीच की दूरी महज 7 से 8 घंटा रह जाएगी| रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया पटना दिल्ली वंदे भारत ट्रेन के परिचालन के लिए पटरिया को मजबूत किया जा रहा है|
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन से लगभग 400 किलोमीटर रूट की पटरियों को मजबूत करने का काम चालू कर दिया गया है। इस ट्रेन को लेकर बिहार के लोगों की उम्मीद जुड़ी हुई है।
महज 7 से 8 घंटे में सफर हो जाएगा पूरा
पटना से दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन से यात्रियों को बहुत सारी सुविधा मिलने की उम्मीद लगाई जा रही है। इस ट्रेन के परिचालन से सबसे बड़ा फायदा यात्रियों का समय का होगा, बेहद कम समय में सफर हो जाएगा पूरा।
जानकारी के लिए आपको बता दे की बिहार से दिल्ली जाने के लिए अब तक केवल तीन राजधानी, संपूर्ण क्रांति और तेजस जैसे अच्छी ट्रेनों का परिचालन किया जाता है। इन ट्रेनों से सफर पूरा करने के लिए यात्रियों को लगभग 12 से 13 घंटे का समय लग जाता था, लेकिन इस ट्रेन के चलने से यात्रियों के समय में काफी बचत देखने को मिलेगा।

निष्कर्ष:- अभी तक रेलवे के द्वारा राजधानी पटना से दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने की कोई भी आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है जैसे ही कोई भी सूचना रेलवे के द्वारा जारी किया जाता है, हमारे वेबसाइट के द्वारा आपको अपडेट कर दिया जाएगा तब तक आप जुड़े रहे।
जानकारी अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ व्हाट्सएप फेसबुक इत्यादि में शेयर जरूर करें।