Longest Barrage Of World: बिहार में स्थित है दुनिया का चौथा सबसे लंबा बराज, रोजाना दूर-दूर से आते हैं हजारों सैलानी

world's fourth longest bridge in bihar

World Fourth Longest Bridge In Bihar-क्या आप  बिहार के निवासी है? और बिहार में घूमने की जगह तलाश कर रहे हैं, तो यह लेख बिल्कुल आपके लिए हैं |हम आपको आज बताने जा रहे हैं विश्व के चौथा सबसे लंबा इंद्रपुरी बराज के बारे में जोकि रोहतास जिला में स्थित है|यह घूमने के लिए सबसे अच्छा जगह में से एक माना जाता है|

बिहार के अलग-अलग हिस्सों से रोजाना हजारों की संख्या में पहुंचते हैं सैलानी, सोन नदी पर स्थित यह बांध बहुत ही पुराना है इसकी स्थापना अंग्रेजों के समय की है| इस डैम के जरिए बिहार के अलग-अलग 8 जिलों में नहर से सिंचाई की जाती है|

ये पढ़िए:Bihar Monsoon Trip: बरसात में बिहार घूमने का 5 सबसे बेहतरीन जगह, कम पैसों में करे ट्रिप प्लान

विश्व का चौथा सबसे लंबा बराज

रोहतास जिले के इंद्रपुरी थाना अंतर्गत सोन नदी पर स्थित है विश्व का चौथा सबसे लंबा बराज, बात करें इसकी लंबाई की तो कुल 1407 मीटर है| इस बार आज का निर्माण हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी के द्वारा साल 1968 में हुआ था| बता दें कि इसको बनाने में कुल 8 साल का समय लगा था| यह जगह रोहतास जिला का पर्यटक स्थल में भी गिना जाता है|

world's fourth longest bridge in bihar

वैसे देखे तो रोहतास में दर्जनों ऐसे जगह है जहां रोजाना सैलानी हजारों की संख्या में पहुंचते हैं| लेकिन जब बात करें इंद्रपुरी डैम की तो इसका अलग सुंदरता है शाम के समय में यहां पर घूमने का अलग मजा है| ढलते सूरज को देखने रोजाना यहां लोगों की भीड़ उमड़ती है|

किसान को होता है फायदा

इंद्रपुरी बराज से कुल 209 मील दूरी में मुख्य नगर शैली है| इन सभी नहरों के 149 शाखाएं हैं,और सबसे महत्वपूर्ण इंद्रपुरी बराज में कुल 60 फाटक है जिससे पानी को रोकने और भेजने का कार्य किया जाता है| इंद्रपुरी बराज के द्वारा छोड़े गया नाहर में पानी किसानों के लिए वरदान साबित होता है| किसान इस पानी का उपयोग करते हुए करते हैं अच्छे तरीके से खेती

कैसे पहुंचे इंद्रपुरी डैम

रोहतास जिला के मुख्यालय सासाराम से इंद्रपुरी डैम की दूरी लगभग 25 किलोमीटर है| यहां पहुंचने के लिए सबसे पहले आपको नजदीकी रेलवे स्टेशन डेहरी ऑन सोन आ जाना होगा उसके बाद स्टेशन से निजी वाहन पकड़ कर इंद्रपुरी चौक पर उतर जाना होगा| चौक से डैम की दूरी महज 2 किलोमीटर है|

world's fourth longest bridge in bihar

इंद्रपुरी डैम घूमने के लिए सबसे बेहतर सुविधा है निजी वाहन बिना कोई गाड़ी चेंज किए आप आसानी से सफर का आनंद ले सकते हैं| बराज में अच्छे तरीके से सड़क का निर्माण किया गया है आप आसानी से पार्किंग कर नजारा का आनंद ले सकते हैं| यहां घूमने के लिए आपको किसी भी तरह का शुल्क देने की जरूरत नहीं है|

ये भी पढ़े :-Bhojpuri Award Show: पटना में पहली बार होगा भोजपुरी अवार्ड शो, ये कलाकार देंगे शानदार प्रदर्शन और मिलेगा अवार्ड्स

सैलानियों को खूब भाता है यह बराज

सैलानियों को खूब भाता है इंद्रपुरी डैम एक तरफ देखे तो यह डैम सिंचाई के लिए पूरे भारत में मशहूर है | लेकिन दूसरी तरफ सैलानियों को खूब लुभाता है यह डैम बिहार के अलग-अलग हिस्सों से रोजाना हजारों की संख्या में पहुंचते हैं पर्यटक इसकी सुंदरता को अपने मोबाइल फोन में कैद कर ले जाते हैं| यहां का दृश्य काफी मनमोहक होता है|