यह तीन रूटीन देगी आपको पूरा दिन ताजगी, स्फूर्दी और खुशहाली, आज से ही अपनी डेली रूटीन में शामिल करे ये बातें

Morning Rutine : सुबह की शुभ शुरुआत आपके पूरे दिन को ताजगी से भर देती है। यदि आपके दिन की शुरुआत अच्छी रहे तो दिन भर ताजगी रहती है और काम में भी मन लगता है। मूड फ्रेश रहने से दिमाक भी सही से काम करता है। और वही आपके दिन की शुरुआत सही न हो तो पूरा दिन आलसी, चिड़चिड़ेपन में निकल जाता है। ना ही काम में मन लगता है और स्ट्रेस अलग हो जाता है।
इसका परिणाम आपके चेहरे के साथ-साथ आपके व्यवहार में दिखने लगता है। जिससे बनते काम भी बिगड़ने लगते है। दिन की शुरुआत सही नही होने से आप अपना पूरा दिन खराब कर लेते है। ऐसे में आपको जरूरत है अपने डेली रूटीन में इन बातो को शामिल करने की। जिससे आपके दिन की शुरुआत तो अच्छी होंगी ही साथ में इसका बेहतर परिणाम आपके जीवन में दिखने लगेगा।
अपनी मॉर्निंग रूटीन में शामिल करें यह तीन बाते
सुबह की पहली शुरुआत में सबसे पहले हमें ईश्वर का स्मरण करना चाहिए। इससे नई ऊर्जा का संचार मनुष्य जीवन में होता है। सुबह की शुरुआत जितनी बेहतर होगी उतना अच्छा पूरा दिन जायेगा।
1. दिन भर की योजना तैयार कर लें
दिन की सही शुरुआत पूरे दिन की प्लानिंग करके करना चाहिए। रोजाना सुबह उठने के बाद पूरे दिन की योजना बना ले। आप चाहे तो दिन भर के जरूरी कामों की एक सूची तैयार कर सकते है, जिससे याद रखने में भी आसानी रहती है।
सूची में उन कामों को प्राथमिकता दे जो अत्यंत आवश्यक है। ऐसा करने से एक के बाद एक काम होते चले जाते हैं और जरूरी काम भूलने का खतरा भी कम हो जाता है। सूची तैयार करके आलस छोड़कर अपने कामों में लग जाना चाहिए।
2. संगीत और व्यायाम से करे सुबह की शुरुआत
सुबह-सुबह भक्ति और मधुर संगीत कानों में पड़ने से शरीर ऊर्जा से भर जाता है। संगीत मूड को फ्रेश करने के साथ-साथ स्फूर्दी प्रदान करता है। संगीत सुनने के साथ कुछ स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज भी करना चाहिए। शरीर के लिए सुबह का व्यायाम बहुत जरूरी होता है।
सुबह की शुरुआत में अपनी पसंद के अनुसार संगीत लगाकर व्यायाम करे। जिससे आपको पूरा दिन ताजगी महसूस होगी।
3. पिये कैमोमाइल टी
कैमोमाइल टी को स्ट्रेस कम करने वाला और मूड बूस्टर कहा जाता है। सुबह-सुबह इसे पीने से यह आपके मेटाबोलिज्म को तेज करती है, साथ ही यह स्ट्रेस कम करने में भी मदद करती है। इसके अलावा कैमोमाइल टी हार्मोनल हेल्थ और मूड को बेहतर करने का कार्य भी करती है।
इन बातों को अपने सुबह की रूटीन में शामिल करके आप अपने पुरे दिन को खुशहाल बना सकते है। कुछ ही दिनों में आपको इसका अच्छा परिणाम दिखने लगेगा। जिससे आपका पूरा दिन ताजगी और स्फूर्दी से भरा रहेगा।
ये भी पढ़े