School Winter Vacation 2024: नए साल में इन तारीखों पर बंद रहेंगे स्कूल, यहाँ देखिए विंटर वेकेशन की पूरी लिस्ट
ठंड अपने चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। उत्तर भारत के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में इस मौसम में विद्यार्थियों को कोई नुकसान न हो इसके लिए कई राज्यों द्वारा स्कूलो में विंटर वेकेशन का एलान कर दिया गया है।
बता दे की उत्तर भारतीय राज्य जैसे उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखंड और अन्य राज्य काफी समय से शीत लहर और घने कोहरे का सामना कर रहे हैं। इसके अलावा कई अन्य राज्यों में नए साल पर मौसम अपना रुख बदलेगा और ठंड में बढ़ोतरी होगी। आईये देखते है विंटर वेकेशन की पूरी लिस्ट।
School Winter Vacation 2024

ठंड अधिक होने के कारण लोगों का स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। जिसके चलते मौसम विभाग ने बढ़ती ठंड के कारण चेतावनी देते हुए ये कहा है की – “इस मौसम में स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ सकता है।”
जिसको देखते हुए देश के अधिकतर राज्यों में प्राइमरी (नर्सरी से कक्षा 5) तथा अपर-प्राइमरी (कक्षा 6 से 8) के साथ-साथ हायर क्लासेस (कक्षा 9 से 12) के लिए स्कूलों में फिजिकल क्लासेस को स्थगित किया गया है।
आईये एक एक करके बिहार सहित देश के विभिन्न राज्यों के स्कूलों में सर्दी की छुट्टियों की तारीखें (School Winter Holiday 2024) जानते हैं:
दिल्ली के स्कूलों में ठंड की छुट्टियां

देश की राजधानी दिल्ली के स्कूलों में ठंड की छुट्टियों (Delhi School Winter Vacation 2024) को दो भागों में बांटा गया है। जिसके तहत सबसे पहले बढ़ते प्रदूषण की वजह से दिल्ली के सभी स्कूलों को 09 नवंबर से 18 नवंबर 2023 तक बंद किया गया था।
वहीं अब विंटर वेकेशन के लिए दिल्ली के स्कूलों को 01 जनवरी 2024 से 06 जनवरी 2024 तक बंद रखने की घोषणा की गई है। इसके बाद 7 जनवरी को रविवार होने के कारण स्कूलों को अब 8 जनवरी 2024 से खोला जाएगा।
दिल्ली शिक्षा विभाग ने इसके लिए एक सर्कूलर भी जारी किया है जिसमें लिखा है की – “शैक्षणिक सत्र 2023-2024 के लिए विंटर वेकेशन 01.01.2024 (सोमवार) से 06.01.2024 (शनिवार) तक होगा।”
उत्तर प्रदेश के स्कूलों के लिए सर्दी की छुटियों का एलान
दूसरी ओर दिल्ली से सटे नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद सहित पूरे उत्तर प्रदेश के स्कूलों के लिए सर्दी की छुटियों की तारीखों का एलान (UP School Winter Vacation 2024) कर दिया गया है। इन तारीखों पर उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के स्कूल बंद रखा जाएगा।
उत्तर प्रदेश के स्कूलों में विंटर वेकेशन के तहत 31 दिसंबर 2023 से 14 जनवरी 2024 तक लगभग 15 दिनों के लिए स्कूलों में ठंड की छुट्टियां दी गई है। अगर ठंड में और इजाफा होता है और मौसम छात्रों के अनुकूल नहीं रहता है तो छुट्टियों को 15 दिनों के लिए बढ़ाया जा सकता है।
हरियाणा के शीतकालीन अवकाश में करे बोर्ड परीक्षा की तैयारी
इसके बाद हरियाणा राज्य के स्कूलों के लिए भी शीतकालीन अवकाश की तारीखों (Haryana School Winter Vacation 2024) की घोषणा कर दी गई है। इस सबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जानकारी साझा की गई है।
जिसके अनुसार राज्य के स्कूलों में 1 जनवरी से 15 जनवरी 2024 तक सर्दी की छुट्टियां रहेंगे। इसके बाद 16 जनवरी से स्कूलों को खोला जाएगा। इसके साथ छात्रों को सलाह दी गई है, वह इस दौरान बोर्ड परीक्षा की तैयारी करें।
राजस्थान में पहले से चल रही शीतकालीन अवकाश
राजस्थान के विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश की तारीखों (Rajasthan School Winter Vacation 2024) का ऐलान पहले ही कर दिया गया था।
जिसके अनुसार विंटर वेकेशन 25 दिसंबर 2023यानी क्रिसमस के दिन से शुरू हुआ था और अब 05 जनवरी, 2024 तक स्कूल बंद रहेंगे। वहीँ अब राजस्थान सरकार का कहना है कि अगर ठंड बढ़ती है तो छुट्टियां आगे भी बढ़ाई जा सकती हैं।
जम्मू में फरवरी 2024 तक सर्दी की छुट्टियां
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के बाद जम्मू शिक्षा बोर्ड निदेशालय ने भी विंटर वेकेशन के लिए तारीखें (Jammu School Winter Vacation 2024) रिलीज कर दी है। जम्मू के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 11 दिसंबर 2023 से 29 फरवरी, 2024 तक छुट्टियां दी गई है।
इस घोषणा के अनुसार, 8वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए 11 दिसंबर 2023 से 29 फरवरी 2024 तक स्कूल बंद रहेंगे। जबकि 9वीं से 12वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए 18 दिसंबर 2023 से 29 फरवरी 2024 तक छुट्टियां रहेंगी।
पंजाब में 01 जनवरी 2024 पर खुले रहेंगे स्कूल
वहीँ पंजाब सरकार ने इस साल छुट्टियों की संख्या को कम कर दिया है। सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पंजाब के स्कूल (Punjab School Winter Vacation 2024) 24 से 31 दिसंबर 2023 तक बंद रहेंगे।
जहां अन्य राज्य के स्कूलों को 01 जनवरी पर बंद करने का ऐलान किया गया है। वहीं पंजाब में 01 जनवरी, 2024 से स्कूल दोबारा से खोल दिए जाएंगे।
हालांकि, पंजाब सरकार ने कहा कि – “अगर राज्य में शीत लहर की स्थिति बढ़ी तो फिर से स्कूलों को बंद किया जा सकता है।”
बिहार के स्कूलों में कब होगी ठंड की छुट्टियां?
बिहार सरकार द्वारा आने वाले वर्ष यानि 2024 में छुट्टियों के लिए सरकारी कैलेंडर 2024 (Bihar Government Calendar 2024) रिलीज किया गया है। जिसमें 2024 में दी जाने वाली सारी छुट्टियों की लिस्ट और तारीखें दी गई है।
हालाँकि अभी तक बिहार में ठंड का प्रकोप देखने को नहीं मिला है, जिस वजह से राज्य के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश (Bihar School Winter Vacation 2024) की घषणा अब तक नहीं की गई है। हालाँकि पिछले वर्ष भारी ठंड की वजह से बिहार के विद्यालयों में 26 दिसंबर से 06 जनवरी के बीच ठंड की छुट्टियां दी गई थी।
बिहार में नए साल पर मौसम का हाल बदलने वाला है। जिसके अनुसार ठंड में बढ़ोतरी के साथ साथ बारिश का भी अलर्ट मौसम विभाग द्वारा दिया गया है। ऐसे में नए साल पर प्रदेश के सभी विद्यालयों में विंटर वेकेशन की घोषणा की जा सकती है।
झारखंड में भी सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश
बात करे बिहार के पड़ोसी राज्य झारखंड की तो झारखंड सरकार ने भी स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां घोषित (Jharkhand School Winter Vacation 2024) कर दी है।
इसके तहत सभी स्कूलों को 26 से 31 दिसंबर 2023 तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। अगर मौसम में सुधार नहीं हुआ तो शीतकालीन अवकाश को आगे भी बढ़ाया जा सकता है।
और पढ़े: बिहार के कॉलेज स्टूडेंट्स ध्यान दे, अब 75% अटेंडेंस से नहीं चलेगा काम, जान लीजिए नया नियम

