Amrit Bharat Station: बिहार के 49 रेलवे स्टेशन हो रहे है आधुनिक, पीएम मोदी ने रखी नींव; देखें पूरी लिस्ट

Amrit Bharat Stations: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिन 6 अगस्त रविवार को देश के 508 स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला राखी, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इन स्टेशनों का पुनर्विकास कर विश्वस्तरीय बनाया जायेगा। इस योजना के तहत देश के 1309 स्टेशनों का पुनर्विकास होना है। पहलेचरण में 508 स्टेशनों का चयन हुआ है।
पहले चरण के विकास के लिए बिहार के 49 ( पूर्वमध्य रेल के 57 रेलवे स्टेशनों) और झारखंड के 20 स्टेशन शामिल है। इनका नवीनीकरण स्थानीय संस्कृति, विरासत को ध्यान में रखकर होगा। जो कि आधुनिक सर्व सुविधा युक्त रहेंगे।
आधुनिकीकरण में पूर्व मध्य रेल के 57 रेलवे स्टेशन
पूर्व मध्य रेल के जीएम अनुपम शर्मा ने बताया कि पूर्व मध्य रेल के 57 स्टेशनों में से सोनपुर रेल मंडल के 15 स्टेशनों पर 680.8 करोड़ रूपये खर्च होना है। साथ ही दानापुर मंडल के 13 स्टेशनों पर 295 करोड़ रूपये की लागत होगी। धनबाद मंडल के 15, सोनपुर मंडल के 10, समस्तीपुर मंडल के 12 और डीडीयू मंडल के सात स्टेशनों के पुनर्विकास की योजना बनाई गई है।
बिहार के इन रेलवे स्टेशन का होना है आधुनिकीकरण
• औरंगाबाद- अनुग्रह नारायण रोड
• बेगूसराय – लखमीनिया, सलौना
• भागलपुर- कहलगांव, नाैगछिया, पीरपैंती, सुल्तानगंज
• भोजपुर- आरा, बिहिया. बक्सर-डुमरांव, रघुरनाथपुर
• दरभंगा – दरभंगा जंक्शन
• गया- गया जंक्शन, पहाड़पुर
• जमुई – जमुई, सिमतल्ला
• जहानाबाद-जहानाबाद
• कैमुर(भभुआ) – भभुआ रोड, दुरगौती, कुद्रा
• कटिहार- बारसोई जंक्शन • खगड़िया-खगड़िया जंक्शन, मानसी
• किशनगंज, ठाकुरगंज
• मुधुबनी- जयनगर, मधुबनी, संकरी
• मुंगेर- जमालपुर जंक्शन
• मुजफ्फरपुर-ढोली, मुजफ्फरपुर जंक्शन, रामदयालु नगर
• नालंदा- बिहार शरीफ, राजगीर
• पश्चिम चंपारण- नरकटियागंज जंक्शन, सुगौली
• पटना- बख्तियारपुर, बाढ़, फतुहा,तरेगना
• पूर्वी चंपारण – बापू धाम मोतिहारी
• पूर्णिया – बनमंखी
• रोहतास,सासाराम
• सहरसा – सहरसा
• समस्तीपुर- दलसिंह सराय, समस्तीपुर
• सारण – सोनपुर जंक्शन
• सीतामढ़ी- सीतामढ़ी तथा वैशाली में हाजीपुर जंक्शन शामिल है
अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत हो रहा है रेलवे स्टेशनों का नवीनीकरण
यात्रियों की सुविधाओ में विकास करने के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण व सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। दानापुर मंडल में ऐसे 13 स्टेशन हैं, जिनको इस योजना के तहत चुना गया है। इनमें आरा, डुमरांव, दिलदारनगर, बिहिया सहित 13 स्टेशन शामिल हैं।
आपको बता दे कि प्रधानमंत्री मोदी 6 अगस्त दिन रविवार को सुबह नौ बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद संबंधित रेलवे स्टेशनों पर सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू हो जायेगा। योजना में कुल 295 करोड़ रूपये की लागत से यह कार्य हो रहा है। इसकी जानकारी को लेकर शुक्रवार को दानापुर डीआरएम मंडल कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इसमें डीआरएम जेके चौधरी ने योजना से संबंधित जानकारी बताई।
दानापुर मंडल के इन स्टेशनों की बदलेंगी काया
आपको यह जानकारी बता दे कि आरा, बिहिया, रघुनाथपुर, डुमरांव, दिलदारनगर, जमुई, जहानाबाद, राजगीर, बिहार शरीफ, फतुहा, बाढ़, बख्तियारपुर व तरेगना स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत कार्य किया जाना है।
इन स्टेशन पर विकास पर होने वाला खर्च का ब्यौरा
आरा स्टेशन 27.89 करोड़, बिहिया 23.13 करोड़, रघुनाथपुर स्टेशन 20.50 करोड़, डुमरांव स्टेशन 17.13 करोड़, दिलदारनगर 21.16 करोड़, जमुई स्टेशन 23.36 करोड़, जहानाबाद स्टेशन 22.93 करोड़, राजगीर स्टेशन 21.20 करोड़, बिहार शरीफ स्टेशन 18.84 करोड़, फतुहा स्टेशन 32.73 करोड़, बाढ़ स्टेशन 23.38 करोड़, बख्तियारपुर स्टेशन 23.20 करोड़ और तरेगना स्टेशन पर 19.23 करोड़ की लागत से विकास कायाकल्प किया जायेगा।
नवीनीकरण के बाद स्टेशनों पर होंगी यह सुविधाएं
• स्टेशन पहुंच मार्ग
• सर्कुलेटिंग एरिया
• वेटिंग हॉल
• शौचालय
• आवश्यकतानुसार लिफ्ट/ एस्केलेटर
• मुफ्त वाइ-फाइ
• प्लेटफॉर्म पेयजल व्यवस्था
• ब्रिज ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड
स्टेशन डिजाइन में यह है मुख्य बिंदु
• स्टेशनों का सिटी सेंटर के रूप में विकास
• शहर के दोनों तरफ प्रवेश-निकास द्वार
• स्टेशन भवनों का सुधार-पुनर्विकास
• अत्याधुनिक यात्री सुविधाएं
• यात्री आवागमन के लिए सुगम व्यवस्था
• यात्रियों की सुविधा के लिए बेहतर तरीके से डिजाइन किये गये साइन बोर्ड
• रेलवे भूमि एवं परिसंपत्तियों का समुचित सदुपयोग का प्रावधान
• स्थानीय कला और संस्कृति को प्राथमिकता
मालदा, जमालपुर सहित कई स्टेशनों में होना है विकास कार्य
पूर्व रेलवे के जीएम अमर प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि इस योजना के तहत मालदा टाउन, न्यू फरक्का, सुलतानगंज, कहलगांव, जमालपुर व पीरपैंती स्टेशन का विकास होना है। उन्होंने कहा कि पूर्वी रेलवे के इन 28 स्टेशनों के पुनर्विकास की कुल लागत लगभग 1187 करोड़ रुपये का सबसे बड़ा निवेश आसनसोल स्टेशन के लिए है। यह 431 करोड़ रुपये का है। तीसरा सबसे बड़ा आवंटन 43.0 करोड़ रुपये मालदा टाउन स्टेशन के लिए है। ऑनलाइन प्रेस वार्ता में भागलपुर के स्टेशन अधीक्षक प्रमोद कुमार सिंह सहित कई रेल अधिकारी भी उपस्थित थे।
योजना में देश भर के 1309 रेलवे स्टेशनों का अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ होगा विकास
पूर्व रेलवे के जीएम अमर प्रकाश द्विवेदी ने शुक्रवार को ऑनलाइन प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री छह अगस्त को अमृत भारत स्टेशन योजना का शुभारंभ करेंगे। इस योजना के अंतर्गत 508 स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए आधारशिला पीएम मोदी द्वारा रखी जायेंगी। उन्होंने कहा कि देश भर में रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास तेजी से किया जा रहा है।यात्रियों कि सुविधा के लिए देश भर में 1309 रेलवे स्टेशन अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित किए जा रहे है।
ये भी पढ़े