Rajgir Tourist Place: ग्लास ब्रिज से लेकर सफारी और शांति स्तूप! ये है राजगीर के 6 सबसे फेमस टूरिस्ट प्लेस

Rajgir Tourist Place: बिहार के नालंदा जिले में स्थित राजगीर अपनी धर्म, अध्यात्म और अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। राजगीर का नाम बिहार के सबसे फेमस टूरिस्ट प्लेसेस में गिना जाता है।

प्रकृति के बेहद करीब होने के साथ साथ राजगीर अपने धार्मिक महत्व के कारण भी टूरिस्ट से भरा रहता है, राजगीर का ग्लास ब्रिज और ज़ू सफारी हाल के सालों में पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन गया है।

राजगीर की खूबसूरती का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते है कि यह छोटी सी जगह मौज मस्ती और सैर सपाटे के लिए देश-विदेश में मशहूर हो गयी है। ऐसे में अगर आप भी राजगीर जाने की प्लानिंग कर रहे है तो आज हम आपको राजगीर के 7 सबसे पॉपुलर टूरिस्ट प्लेस की जानकारी देने जा रहे है –

1. ग्लास ब्रिज, राजगीर

पिछले कुछ सालों में राजगीर का गिलास ब्रिज टूरिस्ट के बीच आकर्षण का सबसे बड़ा केंद्र बन गया है, यह भारत का दूसरा स्काई वाक ब्रिज है। वर्तमान में अगर आप राजगीर जा रहे है और इस अनुभव के बिना लौट रहे है तो आपकी यात्रा अधूरी मानी जाएगी।

ऊँचे पहाड़ी पर स्थित ब्रिज पर चलने के बाद एक बेहद ही अद्भुत व सुखद अनुभव होता है, इस ग्लास ब्रिज से हर तरफ प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलती है. इस हरे भरे व सुंदर वातावरण में इस ग्लास ब्रिज पर चलना लोगों में रोमांच भर देता है।

ये भी पढ़ें: Rajgir Glass Bridge Ticket: घर बैठे 2 मिनट में बुक करे राजगीर ग्लास ब्रिज का टिकट, ये है सबसे आसान तरीका

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bihari Hai © (@biharii_hai)

2. ज़ू सफारी, राजगीर

अगर आपको वाइल्ड्लाइफ पसंद है तो यह जगह मानो बिलकुल आपके लिए ही है, पिछले ही साल इसे आम जनता के लिए खोला गया है। यहाँ आपको शेर, बाग, भालू समेत अन्य कई जानवर देखने को मिल जाएंगे। इस जू में पर्यटकों के सफर करने के लिए वैन की भी सुविधा मिलती है।

3. नेचर सफारी

रोमांच के दीवानों के लिए भी राजगीर में करने के लिए काफी कुछ है. यहां की प्राकृतिक खूबसूरती के बीच कई ऐसे स्थान हैं जहन्न कई रोमांचक गतिविधियों को लुत्फ ले सकते हैं।

राजगीर में आपको जिपलाइन, रेसलिंग, रॉक क्लाइंबिंग, स्काई साइकलिंग, आर्चरी रिंग, और सस्पेंशन ब्रिज जैसी कई एडवेंचर एक्टिविटी करने को मिल जाती है।

4. विश्व शांति स्तूप

रत्नागिरी पहाड़ी पर स्थित विश्व शांति स्तूप भगवान बुद्ध के शांति और विश्वसंघ के प्रतीक के रूप में जाना जाता है, संगमरमर के पत्थरों से निर्मित इस स्तूप के चार कोनों में बुद्ध की चार आकर्षक मूर्तियाँ है जो इस स्तूप को और भी मनमोहक बनाती हैं।

इस पहाड़ी की चोटी तक पहुँचने के लिए “रोपवे” से होकर आना पड़ता है जो इस सफर को और भी रोमांचक बनाता है। इस स्थान की नैसर्गिक और प्राकृतिक सुंदरता इस जगह को बेहद खूबसूरत बनाती है। इसकी ऊंचाई से आपको पूरा राजगीर का खूबसूरत दृश्य मिलता है।

5. राजगीर कुंड

राजगीर में देवताओं और नदियों के माम पर 22 कुंड और 52 धाराएं हैं। इन कुंड का पानी सामान्यत गर्म रहता है। इन कुंड में ब्रह्म कुंड सबसे अधिक प्रसिद्ध है।

यह एक ऐसा कुंड है, जहां पर स्नान करना पवित्र माना जाता है। इस ब्रह्म कुंड का पानी पूरे साल गर्म रहता है, चाहे वो ठंडी का मौसम हो या गर्मी का. इस कुंड में पहाड़ों से होते हुए पानी आता है।

6. घोरा कटोरा, राजगीर

राजगीर में स्थित घोरा कटोरा झील को बिहार के सबसे खूबसूरत झीलों में गिना जाता है, चारों तरफ सुन्दर व ऊँचे ऊँचे पहाड़ियों से घिरा यह झील वाकई में बेहद खूबसूरत लगता है। इतना ही नहीं मानसून के दौरान यहाँ की खूबसूरती में और भी चार चाँद लग जाता है।

आप  झील में पैडल बोटिंग, कैफेटेरिया और अन्य गतिविधियों का आनंद उठा सकते है, झील के चारों ओर बैठने के लिए बेंच लगाए गए है जहाँ आप शांति से प्रकृति के करीब कुछ पल बिता सकते है। रत्नागिरी और उदयगिरी सहित अन्य उपपर्वतों के बीच इसका भौगोलिक विहंगम दृश्य प्राकृतिक रूप से पानी के एक कटोरे जैसा दिखता है।

ये भी पढ़ें: पहाड़ियों के बीच स्थित यह है बिहार का सबसे खूबसूरत झील, मानसून में अलग ही दिखता है नजारा

राजगीर कैसे पहुंचे ?

राजगीर बिहार के नालंदा जिले में स्थित है और यह अच्छी तरह से राजधानी पटना से जुड़ा हुआ है। आप पटना से राजगीर के लिए ट्रेन भी ले सकते है। रोड ट्रिप के लिए पटना से राजगीर की दूरी लगभग 100 किलोमीटर है।  यहां से आप टैक्सी या डेली बस से सफर कर राजगीर जा सकते हैं।