पहाड़ियों के बीच स्थित यह है बिहार का सबसे खूबसूरत झील, मानसून में अलग ही दिखता है नजारा

यदि आप बारिश के मौसम में बिहार में घूमने के लिए बेहतरीन जगहों की तलाश कर रहे है तो यह पोस्ट बिलकुल आपके लिए ही है। क्योंकि आज हम आपको जानकारी देने जा रहे है बिहार के एक ऐसे लेक के बारे में जहां की यात्रा आपके लिए बेहद खास हो सकती है।

इस झील बिहार के सबसे खूबसूरत झीलों में गिना जाता है, चारों तरफ सुन्दर व ऊँचे ऊँचे पहाड़ियों से घिरा यह झील वाकई में बेहद खूबसूरत लगता है। इतना ही नहीं मानसून के दौरान यहाँ की खूबसूरती में और भी चार चाँद लग जाता है। तो आइए जानते है आप यहाँ की यात्रा कैसे प्लान कर सकते है –

ये भी पढ़ें: पटना मरीन ड्राइव घूमने जाते हैं तो खुश हो जाइए, मिलने जा रही है ये सारी सुविधाएं; पूरी तरह से बदल जाएगी रौनक

दोस्तों हम बात कर रहे है बिहार के राजगीर में स्थित घोड़ा कटोरा झील के बारे में, यह राजगीर के पास स्थित एक प्राकृतिक स्थल है। मानसून के दौरान यहाँ झील में पानी का स्तर बढ़ जाता है और आसपास की हरियाली भी देखने लायक होती है।

आप  झील में पैडल बोटिंग, कैफेटेरिया और अन्य गतिविधियों का आनंद उठा सकते है, झील के चारों ओर बैठने के लिए बेंच लगाए गए है जहाँ आप शांति से प्रकृति के करीब कुछ पल बिता सकते है।

ये भी पढ़ें: Tea Plantation in Bihar: असम-बंगाल ही नहीं बिहार में भी होती है चाय की खेती! ‘टी सिटी’ बना बिहार का यह जिला

रत्नागिरी और उदयगिरी सहित अन्य उपपर्वतों के बीच इसका भौगोलिक विहंगम दृश्य प्राकृतिक रूप से पानी के एक कटोरे जैसा दिखता है

प्रकीर्ति के करीब होने के साथ साथ यह स्थान पौराणिक रूप से भी काफी महत्व रखता है, हिन्दू के पौराणिक कथाओं के अनुसार भारतीय महाकाव्य महाभारत से राजा जरासंध का घुड़शाल हुआ करता था, इसलिए इस जगह का नाम घोड़ा कटोरा पड़ा।

भगवान बुद्ध यहां पर ज्ञान प्राप्ति से पहले भी आए थे और ज्ञान प्राप्ति के बाद भी यहां आए, भगवान बुद्ध यहां वेणुवन में ही 12 सालों तक रहे। इसके अलावा भगवान महावीर की भी यह पुण्य भूमि है।

हिन्दुओं के लिए यहां मलमास मेला लगता है। मखदुम साहब का भी यहां से नाता रहा और सिखों के पहले गुरू गुरू नानक देव भी यहां आए थे।

ये भी पढ़ें: बिहार में मिली 2 हजार साल पुरानी दीवार, सिटी स्टेशन से पहाड़ी तक फैला था पाटलिपुत्र शहर

इस झील की प्राचीन प्राकृतिक शैली और इसके बीचों बीच स्थित भगवान बुद्ध की प्रतिमा आज के दौर में पर्यटकों को अपने अतिविशिष्ट रूप के कारण काफी आकर्षित करती है, फोटो खिंचवाने के शौक़ीन लोगो के लिए यह बेस्ट प्लेस है।

यहाँ कि एक और खास बात यह है कि इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए यहाँ पहुंचने के लिए मोटर वाहन वर्जित है तो आप अपनी गाड़ी से यहाँ नहीं जा सकते है। ऐसे में घोड़ा गाड़ियां या तांगे और साइकिल पर्यटकों को यहां तक पहुंचने में मदद करते हैं।

ये भी पढ़ें: Nainital Travel Plan: 4000 से भी कम में कीजिए बिहार से नैनीताल की यात्रा, ये रही ट्रिप प्लान करने की पूरी जानकारी