Bhojpuri Award Show: पटना में पहली बार होगा भोजपुरी अवार्ड शो, ये कलाकार देंगे शानदार प्रदर्शन और मिलेगा अवार्ड्स

patna national award show

Bhojpuri Award Show in Patna: बिहार में पहली बार होने जा रहा है भोजपुरी सिनेमा का नेशनल अवार्ड शो। इस अवार्ड शो में बड़े बड़े सेलिब्रिटी पहुंचेंगे, पटना में होने वाले नेशनल अवार्ड शो में भोजपुरी और हिंदी सुपरस्टारों को बोलबाला होने वाला है।

बिहार के फैंस अब तक जिन फिल्म स्टार को टीवी, मोबाइल और परदे पर देखते थे अब उन्हें सामने से देखने का सपना साकार होगा। दुबई में हुए अवार्ड शो की तरह ही बिहार की राजधानी पटना में नवंबर महीने में आयोजित होगा।

200 से अधिक कलाकार होंगे शामिल

इस नेशनल अवार्ड शो में देश के बड़े बड़े कलाकार, मुंबई, दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड समेत अन्य राज्यों से भोजपुरी फिल्म अभिनेता, अभिनेत्री आएंगे। कम से कम 200 कलाकार अवार्ड फंक्शन में शामिल होंगे।

इसके साथ ही चीफ गेस्ट के रूप में बॉलीवुड के मशहूर सुपरस्टार धुरंधर शत्रुघ्न सिन्हा, गोविंदा, मनोज वाजपेयी, हिमेश रेशमिया  और भी बहुत सरे स्टार्स की आने की संभावना है।

दुबई के बाद अब पटना की बारी

आपको बता दे कि जिस तरह दुबई में जोरो शोरो से बड़े लेवल पर भोजपुरी का फिल्म फेस्टिवल होता है उसी तरह पटना में भी यह नेशनल अवार्ड शो होने वाला है। यहाँ अवार्ड शो का आयोजन पटना में केवीपी कंपनी के द्वारा होने वाला है।

भोजपुरी गीतकार सह कंपनी के निदेशक पवन पांडे और निदेशक विकास सिंह ने  जानकारी दी कि इस अवार्ड शो में राज्य सरकार की तरफ से भरपूर सहयोग मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस बारे में वह जल्द ही सरकार के सभी संबंधित मंत्रियों बातचीत करेंगे। आपको बता दे कि इससे पहले भोजपुरी अवार्ड शो का आयोजन कोलकाता में हुआ था।

बड़े बड़े स्टार्स होंगे शमिल

इस नेशनल अवार्ड शो में बहुत से कलाकार अपना जोरोशोरों से प्रदर्शन दिखाएंगे,पवन सिंह, मनोज तिवारी, रवि किशन, खेसारी लाल, अक्षरा सिंह, काजल रघवानी, अंकुश राजा, अंजना सिंह, आम्रपाली दुबे, दिनेश लाल यादव, उर्फ निरहुआ सहित 50 अभिनेता और अभिनेत्री भोजपुरी गांव पर प्रदर्शन दिखाएंगे।

इस अवार्ड शो में बड़े बड़े भोजपुरी फिल्म से जुड़े हुए डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, सिंगर, लेखक, फाइट मास्टर, कैमरामैन, कोरियोग्राफर आदि भी शामिल होंगे।

कलाकारों  का होगा सम्मान

जिन कलाकारों ने भोजपुरी फिल्म, टीवी  में बेहतरीन प्रदर्शन दिया है उन कलाकारों का सम्मान किया जायेगा। इसके साथ ही बहुत से कलाकार अपना जबरदस्त प्रदर्शन दिखाएंगे भोजपुरी में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ गायक, सर्वश्रेष्ठ संगीत, सर्वश्रेष्ठ गायक जैसे बड़े बड़े  कलाकारों को  भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा।

ये भी पढ़े