Patna Metro: दो मंजिला होगा पटना का मेट्रो स्टेशन, 3 जगहों से कर सकेंगे आवाजाही, लगाए जाएंगे लिफ्ट और एस्केलेटर

Patna metro station will be two storey

बिहार की राजधानी पटना के व्यस्ततम इलाकों में शामिल गाँधी मैदान भी पटना मेट्रो से जोड़ा जाएगा। लोग गांधी मैदान को पटना का दिल मानते है। अब यहाँ से मेट्रो के कॉरिडोर-टू की लाइन गुजरेगी।

आपको बता दे की गांधी मैदान का मेट्रो स्टेशन भूमिगत होगा। आम लोगों के मेट्रो स्टेशन में आने और जाने के लिए तीन अलग-अलग जगहों पर गेट का निर्माण किया जाएगा। गांधी मैदान का भूमिगत मेट्रो स्टेशन दो मंजिला होगा।

लोग मेट्रो स्टेशन में एंट्री करने के बाद सीधे पहले फ्लोर पर पहुंच जाएंगे। जहां यात्रियों को टिकट काउंटर सहित अन्य सुविधाएं प्राप्त होंगी। इसके बाद यात्री दूसरे फ्लोर पर जाएंगे। जहां से यात्रियों को पीएमसीएच और आकाशवाणी की तरफ जाने के लिए मेट्रो मिलेगी।

किन जगहों पर बनेगा एंट्री और एग्जिट गेट?

गांधी मैदान के मेट्रो स्टेशन परिसर में आगमन और प्रस्थान के लिए तीन अलग-अलग जगहों पर गेट का निर्माण किया जाना है।

  • इसमें एक एंट्री और एग्जिट गेट का निर्माण वरीय पुलिस अधीक्षक के कार्यालय एवं श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल के पास,
  • दूसरा गांधी मैदान के गेट संख्या 5 और 6 के बीच में स्थित काली मंदिर के सामने और
  • तीसरा कारगिल चौक से पटना पटना कलेक्ट्रेट जाने वाली मार्ग में स्थित बस स्टैंड के समीप एंट्री और एग्जिट गेट का निर्माण किया जाएगा।

जानकारी के लिए आपको बता दे की राजधानी पटना के गांधी मैदान का मेट्रो स्टेशन लगभग 204 मीटर लंबा होगा।

मेट्रो स्टेशन पर 3 लिफ्ट और 7 एस्केलेटर

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन से प्राप्त जानकारी के मुताबिक गांधी मैदान मेट्रो स्टेशन पर 3 लिफ्ट और 7 एस्केलेटर लगाने की योजना है। ताकि आम यात्रियों के साथ ही मुख्य रूप से बुजुर्गों, बच्चों एवं महिलाओं को स्टेशन परिसर में आगमन और प्रस्थान करने के दौरान असुविधा नहीं हो।

इसके अलावा आपको बता दे की पटना मेट्रो रेल परियोजना के कॉरिडोर-2 में भूमिगत मेट्रो स्टेशन और सुरंग का निर्माण तेजी से चल रहा है। हाल ही में मोइन-उल-हक भूमिगत मेट्रो स्टेशन पर पहली टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) 1 ने 85 मीटर की सफलतापूर्वक यात्रा पूरी की।

और पढ़े: Vande Bharat Train: बिहार को एक साथ 5 नई वंदे भारत एक्सप्रेस का तोहफा, इन रूटों पर होगा परिचालन; पूरी जानकारी पढ़ें

मार्च 2025 तक शुरू हो जाएंगे यह स्टेशन

अधिकारियों के अनुसार पटना मेट्रो के एलिवेटेड ट्रैक का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। पहले चरण में मार्च 2025 तक पाटलिपुत्र बस टर्मिनल, जीरोमाइल, भूतनाथ, खेमनीचक और मलाही पकड़ी स्टेशन शुरू हो जाएंगे। इसकी लंबाई पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से मलाही पकड़ी के बीच करीब 6 किमी की होगी।

और पढ़े: Bihar Land Survey: बिहार के 500 गाँवों में पूरा हुआ जमीन का सर्वे, जानिए आपको कब मिलेगा कच्चा पर्चा