Festival Special Train : बिहार के रेलयात्रियों के लिए गुड न्यूज,अब पटना होते हुए बरौनी से यशवंतपुर के लिए चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

Special Train:भारतीय रेलवे द्वारा अपनी यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए त्योहारों के इस मौसम में पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है और यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए इंडियन रेलवे ने अलग-अलग शहरों से सफर करने वाले यात्रियों के लिए कई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
चलिए आपको बताते हैं कि बिहार के किन जगहों से पूजा स्पेशल ट्रेन चलने वाली है-
जैसा कि आप जानते हैं सावन आते ही त्योहारों का सीजन शुरू हो जाता है और भारी संख्या में लोग अपने शहर अपने परिवार के साथ पूजा मनाने के लिए आते हैं और इसी भीड़ को कम करने के लिए भारतीय रेलवे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन( Special Train) का परिचालन करता है।
आपको बता दे की बिहार के हाजीपुर- पाटलिपुत्र- पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन- प्रयागराज -चिक्की -जबलपुर और नागपुर के रास्ते मुजफ्फरपुर और बरौनी से यशवंतपुर के लिए एक जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन (Festival Special Train)चलने का निर्णय लिया गया है और इस ट्रेन का परिचालन दिसंबर में 12 तारीख तक किया जाएगा।
बरौनी -यशवंतपुर -बरौनी एक्सप्रेस
बता दे की गाड़ी संख्या 05215 और 05216 बरौनी यशवंतपुर बरौनी एक्सप्रेस का परिचालन 7 अक्टूबर से 12 दिसंबर तक किया जाएगा। इस ट्रेन को प्रत्येक शनिवार को बरौनी से 7 से 9 दिसंबर तक चलाया जाएगा। और 10 दिसंबर से 12 दिसंबर तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को यशवंतपुर से यह परिचालित होगी।
देखिए पूरा टाइम टेबल
गाड़ी संख्या 05215, बरौनी-यशवंतपुर पूजा स्पेशल
स्टॉप | समय |
---|---|
बरौनी | शनिवार, 13.20 बजे |
समस्तीपुर | शनिवार, 14.25 बजे |
मुजफ्फरपुर | शनिवार, 15.25 बजे |
हाजीपुर | शनिवार, 16.35 बजे |
पाटलिपुत्र | शनिवार, 17.40 बजे |
आरा | शनिवार, 18.39 बजे |
बक्सर | शनिवार, 19.25 बजे |
पं.दीनदयाल उपाध्याय जं. | सोमवार, 19.00 बजे |
यशवंतपुर | सोमवार, 21.14 बजे |
Train News: बहुत जल्द विशाखापट्टनम से चलेगी संबलपुर बनारस एक्सप्रेस, जानिए रूट, स्टॉपेज और टाइमिंग
गाड़ी संख्या 05216, यशवंतपुर-बरौनी पूजा स्पेशल
स्टॉप | समय |
---|---|
यशवंतपुर | मंगलवार, 07.30 बजे |
पं.दीनदयाल उपाध्याय जं. | मंगलवार, 06.40 बजे |
बक्सर | मंगलवार, 07.50 बजे |
आरा | मंगलवार, 08.35 बजे |
पाटलिपुत्र | मंगलवार, 09.30 बजे |
हाजीपुर | मंगलवार, 10.25 बजे |
मुजफ्फरपुर | मंगलवार, 11.30 बजे |
समस्तीपुर | मंगलवार, 12.30 बजे |
बरौनी | मंगलवार, 14.00 बजे |
बता दे कि इस पूजा स्पेशल ट्रेन में सेकंड क्लास AC का 2, थर्ड क्लास AC के 4, स्लीपर क्लास के 12 और जनरल क्लास की तीन कोच शामिल है।