पंकज त्रिपाठी ने अपने स्वर्गीय पिता का सपना किया पूरा, बिहार के इस गाँव में खोली शानदार लाइब्रेरी, जानिए क्या बोले “कालीन भैया”

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) हाल ही में फिल्म ओएमजी 2 (OMG 2) में नजर आए थे। फिल्म के रिलीज होने के कुछ दिनों बाद ही एक्टर के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
पंकज त्रिपाठी के पिता बनारस त्रिपाठी का 99 वर्ष की उम्र में 21 अगस्त 2023 को निधन हो गया था। उन्होंने अपने दिवंगत पिता की याद में बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित अपने गांव बेलसांड में एक पुस्तकालय का उद्घाटन किया है।
पिता के अधूरे सपने को किया पूरा
पंकज अपने पिता के निधन पर गांव पहुंचे थे। पिछले कुछ दिनों से वो अपने गांव में ही है। अब उन्हें लेकर एक और खबर सामने आ रही है। दरअसल, एक्टर ने अपने पिता के अधूरे सपने को पूरा किया है।
हाल में ही ‘मिमी’ फिल्म को लेकर ‘सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार’ प्राप्त कर चुके पंकज त्रिपाठी ने कहा कि – “अपने गांव की भावी पीढ़ियों की बेहतरी के लिए योगदान कर वह सम्मानित महसूस कर रहे हैं।”

विद्यालय को उपलब्ध कराए सौर ऊर्जा पैनल
इस मौके पर पंकज त्रिपाठी ने कहा कि – “अपने पिता पंडित बनारस तिवारी की स्मृति में यह पुस्तकालय समर्पित कर मैं गोपालगंज के बेलसांड के विद्यार्थियों के हृदय में ज्ञान एवं साहित्य के प्रति लगाव पैदा होने की आशा करता हूं।
शिक्षा सबसे बड़ा उपहार है, जिसे हम भावी पीढ़ियों को दे सकते हैं और शिक्षार्जन की उनकी यात्रा में योगदान करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है।”
पंकज त्रिपाठी और उनके बड़े भाई ने अपने माता-पिता की याद में पंडित बनारस तिवारी फाउंडेशन ट्रस्ट की भी स्थापना की है। ‘न्यूटन’, ‘स्त्री’ जैसी फिल्मों तथा ‘मिर्जापुर’ वेबसीरीज के लिए चर्चित त्रिपाठी ने बिजली के उपकरण तथा सौर ऊर्जा पैनल भी विद्यालय को उपलब्ध कराए हैं।
पंकज त्रिपाठी की आने वाली फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो पंकज त्रिपाठी ओएमजी 2 (OMG 2) के बाद अब फिल्म फुकरे 3 (Fukrey 3) में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म का मजेदार ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। इतना ही नहीं फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है।

ये फिल्म 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फुकरे 3 में पंकज त्रिपाठी के अलावा एक्टर पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, मनजोत सिंह अहम किरदारों में नजर आएंगे। इसके अलावा भोली पंजाबन के रोल में ऋचा चड्ढा एक बार फिर फुकरों की क्लास लगाते हुए नजर आएंगी।
और पढ़े: Pitru Paksha 2023: बिहार के गया में पिंडदान 29 सितंबर से 14 अक्टूबर तक चलेगा, जाने इसका महत्व
और पढ़े: सरकार ने छात्रों को दिया तोहफा! 60 प्रतिशत नंबर लाओ और मुफ्त लैपटॉप ले जाओ, टॉपर्स को मिलेगी स्कूटी