Sarkari Naukri: बिहार में नौकरियों की बहार, सात दिनों में निकली 1 लाख भर्तियां, जानिए किस पद के लिए कितनी वैकेंसी?

one lakh vacancies in seven days in Bihar

बिहार में नितीश कुमार है, नौकरियों की बहार है। राज्य में महागठबंधन सरकार बनने के बाद से सरकारी नौकरियों को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे है। हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सरकारी नौकरी को लोकर कई घोषणाएं की थी।

इन घोषणाओं के बाद से महागठबंधन के नेता काफी उत्साहित है। इसी क्रम में जेडीयू ने एक्स (Twitter) हैंडल से पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में लिखा हुआ है कि बिहार में रोजगार की बहार है। एक हफ्ते में एक लाख से ज्यादा निकली वैकेंसी।

बिहार में एक लाख से अधिक पदों पर बहाली

ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो में बताया गया है कि आने वाले दिनों में बिहार में एक लाख से अधिक पदों पर बहाली होगी। जिसमें सबसे अधिक 70 हजार पदों पर शिक्षकों की बहाली होगी।

वहीं, बिहार पुलिस में कांस्टेबल के 21 हजार पदों पर भर्ती होगी। इसके अलावे दारोगा को 1288 पदों के लिए बहाली निकाली गई है। राजस्व कर्मचारी और क्लर्क के 11,098 पदों पर नियुक्ति होगी।

बिहार में 70 हजार पदों पर शिक्षकों की भर्ती

बिहार लोक सेवा आयोग के माध्यम से बिहार में कुल 70 हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। कक्षा 6 से लेकर 12 तक के स्कूल में 69,692 शिक्षकों क नियुक्ति होगी। इसके अलावा पिछड़ा-अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के एक हजार पदों पर भी बहाली की जाएगी।

Recruitment of teachers on 70 thousand posts in Bihar
बिहार में 70 हजार पदों पर शिक्षकों की भर्ती

प्राथमिक शिक्षक के 18830, कक्षा 9 और 10 के लिए 18,880 और छह से आठ तक के लिए 31,982 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति होगी। वहीं, पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय विद्यालय प्लस टू विद्यालयों में शिक्षक, पुस्तकालय अध्यक्ष और प्रधानाध्यापक के एक हजार पदों पर भी नियुक्ति की जाएगी।

21 हजार से अधिक पदों पर कांस्टेबल नियुक्ति

Recruitment of constables on 21391 posts in Bihar Police
बिहार पुलिस में 21391 पदों पर कॉन्स्टेबलों की भर्ती

इसके अलावा बिहार में सिपाही पद के लिए भी बहाली निकाली गई है। बिहार पुलिस 21391 पदों पर कॉन्स्टेबलों की भर्ती कर रही है। लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, एक, सात और 15 अक्टूबर को दो पालियों में लिखित परीक्षा होगी।

बिहार पुलिस में 1200 से अधिक दारोगा की बहाली

वहीँ 21 हजार कांस्टेबल पदों पर भर्ती के बाद बिहार में 1288 पदों पर दारोगा की बहाली प्रक्रिया शुरू होगी। पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार दारोगा के 1288 पदों के लिए रोस्टर क्लियर कर दिया गया है।

बहुत जल्द आयोग के स्तर पर बहाली का विज्ञापन निकाला जाएगा। 35 फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। वहीं खेल-कूद कोटा से 13 पद भरे जाएंगे। दिसंबर तक नियुक्ति प्रक्रिया पूरा कर लिया जाएगा।

बिहार एसएससी ने निकाली 11 हजार से अधिक पदों पर भर्ती

बिहार में राजस्व कर्मचारी और लिपिक के 11098 पदों पर नियुक्ति होगी। इसको लेकर बीएसएससी ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। इंटर स्तरीय संयुक्त परीक्षा के तहत 11 हजार 98 पदों पर नियुक्ति होगी।

Bihar SSC has announced recruitment for more than 11 thousand posts
बिहार एसएससी ने निकाली 11 हजार से अधिक पदों पर भर्ती

इसमें सबसे अधिक भूमि एवं राजस्व विभाग के अधीन राजस्व कर्मचारी के 3559 पदों पर नियुक्ति होगी। पंचायती राज विभाग के अधीन पंचायत सचिव के 3532 पदों पर नियुक्ति होगी। नगर विकास एवं आवास विभाग के अधीन निम्नवर्गीय लिपिक के 2039 पदों पर बहाली होगी। इंटर पास सभी अभ्यर्थी 27 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

और पढ़े: KBC 15 में बिहार वाले Khan Sir ने अमिताभ बच्चन को पढ़ाया ऐसा फिजिक्स, बिग बी बोले – इसे तो हम जिंदगी भर………………

और पढ़े: Bihar STET Result 2023: जल्द जारी होगा बिहार एसटीईटी रिजल्ट, जानिए पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स?