Bihar SSC में 11098 पदों पर बहाली को लेकर आया लेटेस्ट अपडेट, जानिए क्या है योग्यता और कब से कर सकते है आवेदन

बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बिहार कर्मचारी चयन आयोग एक अच्छा मौका लेकर आया है। दरअसल बिहार में इंटर स्तरीय 11098 पदों पर भर्ती को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आया है।
Bihar SSC Notification 2023 आधिकारिक तौर पर जारी कर दी गई है। ऐसे में आईये जानते है की इस बहाली प्रक्रिया में शामिल होने के लिए क्या योग्यता चाहिए और इन पदों पर आवेदन कब से शुरू होगा?
Bihar SSC में 11098 पदों पर बहाली
दरअसल 10+2 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी होने का इंतजार कर अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। बता दे की बिहार एसएससी भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 27 सितंबर से शुरू होगी और 11 नवंबर 2023 तक आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Field | Information |
---|---|
संगठन- | बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) |
पद का नाम- | 10+2 (इंटर लेवल) |
विज्ञापन क्रमांक- | 02/23 |
रिक्तियां- | 11098 |
ऑनलाइन पंजीकरण तिथियां- | 27 सितंबर से 11 नवंबर 2023 तक |
चयन प्रक्रिया- | प्रीलिम्स और मेन्स |
आधिकारिक वेबसाइट- | http://bssc.bih.nic.in/ |
Bihar SSC Vacancy 2023
बिहार के विभिन्न विभागों में इंटर स्तरीय पदों पर नियुक्त होने के इच्छुक उम्मीदवार को यह मालूम होना चाहिए की आधिकारिक तौर पर जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न पदों के लिए कुल 11,098 रिक्तियां हैं, नीचे डिटेल में देखें किस श्रेणी के लिए कितने पद खाली है?

Category | Number of Vacancies |
---|---|
अनारक्षित | 5064 |
आर्थिक रूप से कमजोर | 1090 |
पिछड़ा वर्ग | 1249 |
अत्यंत पिछड़ा वर्ग | 1884 |
अनुसूचित जाति | 1376 |
अनुसूचित जनजाति | 76 |
पिछड़ा वर्ग – महिला | 368 |
कुल | 11098 |
Bihar SSC Eligibility 2023: क्या है योग्यता?
बिहार एसएससी भर्ती 2023 के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा के संदर्भ में इंटर स्तर के लिए पात्रता मानदंड इस प्रकार हैं, निचे सूचीबद्ध विवरण देखें:
- शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
- आयु सीमा: 31 अगस्त 2023 तक आयु 18 वर्ष से कम और 38 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु में छूट है।
BSSC Application Fee 2023
बीएसएससी इंटर स्तरीय ऑनलाइन आवेदन 2023 के लिए परीक्षा शुल्क प्रत्येक श्रेणी के लिए एक दूसरे से अलग है, शुल्क जानने के लिए सूचीबद्ध विवरण देखें:
Category | Fee Amount (in Rupees) |
---|---|
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस (पुरुष उम्मीदवार) | रु. 540/- |
एससी/एसटी (बिहार राज्य के मूल निवासी) | रु. 135/- |
शारीरिक रूप से विकलांग | रु. 135/- |
बिहार राज्य की महिला उम्मीदवार | रु. 135/- |
अन्य राज्य | रु. 540/- |
उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट या क्रेडिट कार्ड से कर सकते है।
Steps To Apply For Bihar SSC 2023: कैसे करें आवेदन?
बीएसएससी इंटर स्तरीय भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के चरण इस प्रकार हैं:
- सबसे पहले बीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://bssc.bihar.gov.in/ पर जाएं।
- उसके बाद बीएसएससी इंटर स्तरीय भर्ती 2023 का विकल्प ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
- फिर अपना व्यक्तिगत और शैक्षिक विवरण सही ढंग से भरें।
- फोटोग्राफ और हस्ताक्षर सहित आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट या क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके ऑनलाइन करें।
- अपने आवेदन की समीक्षा करें और सबमिट करें।
Bihar SSC Exam Date 2023: कब होगी परीक्षा?
मालूम हो की बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) ने अभी तक इंटर स्तरीय पदों के लिए परीक्षा तिथि की घोषणा नहीं की है। नवंबर या दिसंबर 2023 में परीक्षा आयोजित होने की संभावना है।
प्रीलिम्स में सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान और गणित और मानसिक योग्यता परीक्षण से कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर को पूरा करने के लिए प्रत्येक प्रश्न का वेटेज 3 अंक होगा, उम्मीदवारों के पास 2 घंटे और 15 मिनट की अवधि होगी।