Engineering College In Bihar: बिहार के इस जिले में बनेगा नया इंजीनियरिंग कॉलेज, 110 करोड़ रूपए हुए मंजूर, जाने डिटेल्स

बिहार में जल्द ही एक और इंजीनियरिंग कॉलेज का निर्माण होने वाला है। जिसके लिए बिहार कैबिनेट से स्वीकृति भी मिल चुकी है। अगर सब कुछ सही रहा तो जल्दी ही इसका निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
बता दे की राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज को बनाने में करोड़ों रुपए का खर्चा आएगा। आईये जानते है की आख़िरकार बिहार के किस जिले में इस इंजीनियरिंग कॉलेज का निर्माण होने वाला है?
जमुई जिला में बनेगा नया राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज
दरअसल बिहार के एक और जिला में एक नया इंजीनियरिंग कॉलेज बनने वाला है। बिहार कैबिनेट के द्वारा जमुई जिला में एक नया राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसके निर्माण हो जाने के बाद जमुई में एक नहीं बल्कि दो इंजीनियरिंग कॉलेज हो जाएंगे।
इसे लेकर स्थल चयन भी किया जा रहा है तथा जल्दी ही कॉलेज के निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी।
हॉस्टल के साथ अन्य सुविधाओं से लैस होगा कॉलेज
गौरतलब है कि जमुई जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर सदर प्रखंड के अमरथ में पहले से एक राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज मौजूद है, जिसमें पिछले कई वर्षों से लगातार बच्चे इंजीनियरिंग करने के लिए आ रहे हैं।
लेकिन अब जमुई में एक नया इंजीनियरिंग कॉलेज खोला जाएगा जो जिला मुख्यालय से काफी दूर होगा और यह कॉलेज भी पहले कॉलेज की ही तरह सभी सुविधाओं से परिपूर्ण रहेगा। यहां पर बच्चों के रहने के लिए हॉस्टल भी बनाए जाएंगे एवं कई अन्य सुविधाओं से लैस किया जाएगा।
कॉलेज के निर्माण के लिए 110.3 करोड रुपए मंजूर
हालांकि आधिकारिक रूप से इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माण को लेकर अभी कुछ साफ नहीं हो पाया है। लेकिन कैबिनेट की स्वीकृति मिलने के बाद से इसके स्थल चयन की प्रक्रिया भी शुरू कर ली गई है।
ऐसा बताया जा रहा है कि इसे लेकर जिला के चकाई प्रखंड क्षेत्र में स्थल चयन की प्रक्रिया की जा रही है और अगर सब कुछ सही रहा तो जल्दी ही इसका निर्माण कार्य चकाई में शुरू किया जाएगा।
इसके अलावा कैबिनेट के द्वारा इस कॉलेज के निर्माण को लेकर 110.3 करोड रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है तथा इसी राशि की लागत से इस कॉलेज का निर्माण कराया जाएगा। इसके बाद अब अभियंत्रण की पढ़ाई करने वाले छात्रों को और सहूलियत हो सकेगी।