Amrit Bharat Train: भारत की पहली अमृत भारत ट्रेन का ट्रायल पूरा, जानिए किस रूट पर चलेगी ये ट्रेन?

Indias first Amrit Bharat train trial completed

भारत की पहली अमृत भारत ट्रेन (First Amrit Bharat Train) अपने सफर पर रवाना होने के लिए अब तैयार हो चुकी है। हाल ही में इसका ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा किया जा चूका है। यह ट्रेन एक पुश-पुल ट्रेन (Push-Pull Train) है।

जिस प्रकार से वंदे भारत एक्‍सप्रेस (Vande Bharat Express) या ईएमयू ट्रेन (EMU Train) कुछ ही समय के भीतर स्‍पीड हासिल कर लेती है, उसी तरह से अमृत भारत ट्रेन भी अपने स्‍पीड को हासिल करेगी। इसके लिए रूट भी तय किया जा चूका है।

देश की पहली अमृतभारत ट्रेन का संचालन बहुत जल्द

ऐसी संभावना है की जल्द ही देश की पहली अमृतभारत ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा। जानकारी के लिए बता दे की अमृत भारत एक्सप्रेस (Amrit Bharat Express) का रंग केसरिया होगा। इस ट्रेन का इंजन वंदे भारत और ईएमयू की तरह होगा, जो पूरी तरह से केसरिया रंग का होगा।

Operation of the countrys first Amrit Bharat train will start very soon
देश की पहली अमृतभारत ट्रेन का संचालन बहुत जल्द होगा शुरू

जबकि कोच की खिड़की के ऊपर व नीचे केसरिया रंग की पट्टी रहेगी। रेलवे बोर्ड (Railway Board) के अधिकारियों के मुताबिक 22 कोच की अमृत भारत ट्रेन 130 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ेगी।

मौजूद रहेंगे स्लीपर व जनरल कोच

अमृत भारत ट्रेन का निर्माण देश के कुशल कामगार और श्रमिकों को ध्यान में रखकर किया गया है। जिसमें स्लीपर व जनरल श्रेणी दोनों प्रकार के कोच मौजूद रहेंगे। पुल-पुश तकनीक होने के कारण अमृत भारत ट्रेन तेजी से पिकअप ले सकेगी और रफ्तार और भी बढ़ जाएगी।

आम आदमी की कहे जाने वाली इस ट्रेन को राजधानी एक्सप्रेस (Rajdhani Express), शताब्दी एक्सप्रेस (Shatabdi Express) व वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat) की तर्ज पर 130 किलोमीटर प्रतिघंटे की अधिकतम रफ्तार पर चलाया जाएगा।

क्या है पुल पुश तकनीक?

पुश-पुल तकनीक में ट्रेन के दोनों सिरों पर इंजन लगे रहते हैं। जहाँ आगे का इंजन ट्रेन को खींचता है तो वहीँ पीछे का इंजन ट्रेन को धक्का लगाता है। जबकि ट्रेन को आगे के इंजन से लोको पायलट व सहायक लोको पायलट चलाते हैं। तकनीकी भाषा में इसे पुश-पुल लोकोमोटिव कहा जाता हैं।

किस रूट पर चलेगी ये ट्रेन?

देश की पहली अमृतभारत एक साथ दो रूट पर चलाई जाएगी। पहला चितौड़गढ़ एक्‍सप्रेस और दूसरा तमिलनाडु एक्‍सप्रेस होगा। इसके लिए रूट भी लगभग तय किये जा चुके हैं।

इसके बाद अमृत भारत ट्रेनें उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, झारखंड, गुजरात, महाराष्ट्र समेत दक्षिण भारत के राज्यों के बीच चलाई जाएंगी। क्योंकि इन राज्यों में श्रमिकों-कामगारों का बड़ी संख्या है।

हालाँकि अभी इस ट्रेन के लिए किराया फिक्स नहीं किया गया है। उम्मीद है की आने वाले दिनों के अंदर इसके किराया सबंधित जानकारी भी सामने आ जाएगी।

और पढ़े: SSC GD Constable Bharti: 10वीं पास के लिए जीडी कांस्टेबल में बंपर भर्ती, 10 महीने में दो बार होगी बहाली, कब होगी परीक्षा?

और पढ़े: Railway Report Card तो देखिए! 5 लाख युवाओं को दे डाली नौकरी, बिछाई 5600 KM लंबी रेल लाइन, पढ़े पूरी रिपोर्ट