Remove Pet Hair: कपड़े और सोफे से कैसे हटाए पालतू जानवर के बाल; जाने इन आसान स्टेप्स में

Remove Pet Hair: आज के टाइम में ज्यादातर लोग अपने घरो में पालतू जानवर को रखते है। ज्यादातर महिलाएं अपने घरो में पालतू जानवरो को रखती है इससे वह इस भागदौड़ भरी जिंदगी जहाँ हर कोई व्यस्त है वह इन पालतू जानवर को रखकर उन्हें अपने घर के सदस्य की तरह पालती है।

यह उनके लिए रक्षा के काम भी आता है। क्योकि पेट्स बहुत वफादार होते है। इनके साथ होने से हमें किसी डर का सामना नहीं करना पड़ता है, और हमारा स्ट्रेस भी कम हो जाता है। लेकिन एक समस्या है, जो अक्सर हमें परेशान करती है – पालतू जानवरों के बाल (pet hair)।

अक्सर हम देखते है कि पालतू जानवरो के हेयर्स हमेशा हमारे कपड़े, सोफे में चिपक जाते है जो जल्दी निकलते नहीं है। आज हम इस लेख में आपको ऐसे स्टेप्स बताएँगे जिससे आप बहुत ही आसानी से अपने पेट्स के बालो को रिमूव कर सकते है।

पालतू जानवरो के बाल हटाने के तरीके

लिंट रोलर

लिंट रोलर का इस्तेमाल से कुछ ही सेकंड में आपके कपड़े पहले जैसे हो जाते हैं। इसका इस्तेमाल करना बेहद आसान है और आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती। लिंट रोलर आसानी से खरीदा जा सकता है और यह पेट स्टोर्स पर भी उपलब्ध होता है।

रबर के ग्लव्स

रबर के ग्लव्स का इस्तेमाल करके आप कपड़ों पर लगे पालतू जानवर के बालों को आसानी से हटा सकती हैं। आपको सिर्फ ग्लव्स पहनने के बाद कपड़ों से downward पेटिंग मोशन में बालो को हटाना शुरू करना है। इसके बाद आप ग्लव्स को साफ़ कर सकते हैं और यह आपके कपड़ों से पालतू जानवर के बालों को हटा देंगा।

विनेगर का उपयोग 

अगर सोफे के कवर पर पालतू जानवर के बाल चिपक गए हैं, तो वाशिंग मशीन में आधा कप विनेगर डालें। यह बालों को कपड़ों से चिपके रहने से रोकता है। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि वाशिंग मशीन में जितने कम कपड़े होंगे, उतने ही अच्छे से बाल आसानी से निकल जाएंगे।

टेप

कपड़ों से बालों को हटाने के लिए आप टेप का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। आपको सिर्फ टेप को कपड़ों पर लगाना है, फिर इसे धीरे से हटाना है। टेप बालों को कपड़ों से आसानी से हटा देगा।

 

वैक्यूम का उपयोग 

वैक्यूम का उपयोग से आप पालतू जानवर के बालों को बहुत ही आसानी से निकाला जा सकता है। वैक्यूम में सोफे और काउच को साफ़ करने के लिए अलग से ब्रश मिलता है। इसी ब्रश का यूज़ करके आप आसानी से जानवरो के बालों को हटा सकते है।

इस तरह आप इन चीजों का इस्तेमाल कर बहुत ही आसानी से अपने पालतू जानवरो के बालों को निकाल सकती है। और उनके साथ अपना ज्यादा से ज्यादा समय बीता सकती है।

ये भी पढ़े