Vande Bharat Express: बिहार का चौथा वंदे भारत का ट्रायल पूरा, इस दिन से पटरी पर दौड़ाने की तैयारी

Darbhanga Ayodhya Vande Bharat

Darbhanga Ayodhya Vande Bharat: पिछले कुछ दिनों से सीता माता की भूमि सीतामढ़ी से राम जन्मभूमि अयोध्या के बीच वंदे भारत ट्रेन की चर्चा लगातार की जा रही थी| इससे जुड़ी बहुत बड़ी अपडेट सामने निकल कर आ रही है|

जानकारी के मुताबिक 24 दिसंबर 2023 को इस ट्रेन का ट्रायल रन पूरा कर लिया गया है| साथ ही साथ इसके शुरुआत करने की तिथि की घोषणा रेलवे के द्वारा कर दी गई है| आईए जानते हैं पूरी खबर….

इस दिन से शुरू हो जाएगी सीतामढ़ी अयोध्या वंदे भारत एक्सप्रेस

रेलवे के आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिहार के सीतामढ़ी से उत्तर प्रदेश के अयोध्या के बीच वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत अगले साल यानी 2024 के 14 जनवरी को किया जाएगा|

सीतामढ़ी से अयोध्या वंदे भारत ट्रेन को लेकर रेलवे के द्वारा पूरी तैयारी कर लिए गए हैं। ट्रायल रन के दौरान रेलवे के उच्च अधिकारियों के द्वारा सारी चीज जांच कर ली गई है। जानकारी के लिए आपको बता दे कि पिछले कुछ महीनो से इस ट्रेन की खबर पूरे सोशल मीडिया पर छाई हुई थी।

Darbhanga Ayodhya Vande Bharat

जाने स्टॉपेज

ट्रायल रन के दौरान इस ट्रेन को दरभंगा स्टेशन से शाम 3:00 बजे चलाया गया। कमतौल,जनकपुर रोड,सीतामढ़ी, बैरगनिया, घोड़ा सहन, रक्सौल, नरकटियागंज वाया सटका होते हुए वाल्मीकि नगर के रास्ते अयोध्या तक इस ट्रेन का ट्रायल हुआ।

पिछले दिन यानी 23 दिसंबर को पूर्व मुख्य रेल के महाप्रबंधक अनिल कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया था कि ट्रायल रन की पूरी तैयारी हमारे टीम के द्वारा कर ली गई है। जानकारी के लिए आपको बता दे की ट्रायल रन के दौरान वरिष्ठ अधिकारी गण एवं सुरक्षा अधिकारी सवार थे।

इस वंदे भारत की खासियत

भारत में पिछले कुछ महीना में कई नई वंदे भारत की शुरुआत भारतीय रेलवे के द्वारा की गई है। आपको बता दे की भारत के लगभग हर एक राज्य को वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिल चुकी है। इसी कड़ी में आपको बता दे की 14 जनवरी 2024 से नियमित दरभंगा से अयोध्या वंदे भारत ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।

जानकारी के लिए आपको बता दे कि अभी के समय में भारत में जितने भी वंदे भारत ट्रेन चलाई जा रही हैं उन सभी में एसी कोच है। दरभंगा अयोध्या वंदे भारत पहली ऐसी ट्रेन होगी जिसमें स्लीपर कोच मौजूद होंगे।

यह भी पढ़े:Bihar Airport News : बिहार के इस एयरपोर्ट से जल्द होगा उड़ान शुरू सरकार ने जमीन देने का किया ऐलान