BSSC Final CGL Result 2023: बिहार सीजीएल का फाइनल रिजल्ट जारी, जानिए कितना गया कटऑफ?

बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने तीसरे स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही आयोग ने नियुक्ति के लिए अनुशंसित किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर भी जारी किया गया हैं।
इस रिजल्ट के अनुसार कुल 2240 अभ्यर्थियों को सफलता प्राप्त हुई है। इस बहाली के तहत 2248 पदों पर भर्ती की जानी है। BSSC ने रिजल्ट के साथ-साथ विभिन्न पदों के लिए कटऑफ रैंक भी रिलीज किया गया है।
बीएसएससी सीजीएल परीक्षा के रिजल्ट में हुई देरी
दरअसल बिहार एसएससी सीजीएल के तहत कुल 2187 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 06 दिसंबर 2022 को जारी किया गया था। जिसके लिए प्रारंभिक परीक्षा पिछले साल ही 23 व 24 दिसम्बर 2022 को हुई थी।
पेपर लीक होने के वजह से बीएसएससी सीजीएल प्रारंभिक परीक्षा 2022 का पुनः आयोजन 05 मार्च 2023 को दोपहर 12:00 बजे से 02:30 बजे तक किया गया। जबकि मुख्य परीक्षा 23 जुलाई 2023 को आयोजित की गई थी।
बीएसएससी स्नातक स्तरीय मुख्य परीक्षा में 2464 अभ्यर्थी सफल हुए थे। मेन्स परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन काआयोजन 05 से 09 अक्टूबर 2023 के बीच किया गया था।
बीएसएससी सीजीएल प्रारंभिक परीक्षा में पेपर लीक होने को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी जिस वजह से बीएसएससी सीजीएल परीक्षा के रिजल्ट में देरी हुई थी।
BSSC CGL Vacancy 2023
पद का नाम | कुल पद |
सचिवालय सहायक | 1360 |
डाटा इंट्री आपरेटर | 02 |
अंकेक्षक, निबंधक सहयोग समिति | 256 |
योजना सहायक | 460 |
मलेरिया निरीक्षक | 125 |
अंकेक्षक, अंकेक्षण निदेशालय | 370 |
कैसे चेक करे BSSC 3rd CGL Final Result 2023?
बीएसएससी सीजीएल रिजल्ट 2023 चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दी गई स्टेप-बाई-स्टेप प्रक्रिया का पालन कर सकते हैं:
- कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले बीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, “Important Notice Regarding Result with Service Allotment for Adv No- 01/22, 3rd Graduate Level Combined Competitive Exam – 2022”.
- इस लिंक पर क्लिक करते ही रिजल्ट की एक पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर आ जाएगी।
- अब रिजल्ट लिस्ट में अपना नाम चेक करें।
- अब आप इस लिस्ट को डाउनलोड कर सकते हैं और इसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
BSSC CGL Final Result 2023 PDF
BSSC CGL Final Cut Off 2023 PDF
सफल उम्मीदवारों का होगा दस्तावेज सत्यापन
अब जिन उम्मीदवारों को बिहार एसएससी ने तीसरी सीजीएल परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर सफल घोषित किया है, उन्हें अगले चरण में दस्तावेज सत्यापन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इस सम्बन्ध में आयोग द्वारा इन उम्मीदवारों को सूचना अलग से भेजी जाएगी।
इसके अलावा बिहार एसएससी द्वारा इंटर स्तरीय 12,199 पदों के लिए भर्ती निकली गई है। BSSC द्वारा आयोजित किए जा रहे इस बहाली में 12 हजार से अधिक पदों के लिए 200 गुणा ज्यादा कॉम्पीटीशन होने वाला है।
और पढ़े: बिहार के नियोजित शिक्षकों को मिला राज्यकर्मी का दर्जा, अब इतनी मिलेगी सैलरी, यहाँ देखे
और पढ़े: Amrit Bharat Train: दरभंगा से दिल्ली के बीच इस दिन से दौड़ेगी अमृत भारत ट्रेन, जानिए खासियत