BPSC Teacher New Exam Pattern: बिहार में नई शिक्षक भर्ती के Exam Pattern में हुआ बदलाव, जानिए कब से शुरू हो रहा आवेदन

BPSC Teacher New Exam Pattern

बिहार लोक सेवा आयोग ने बिहार में दूसरे चरण की शिक्षक बहाली का एलान कर दिया है। इसके साथ ही नई शिक्षक भर्ती के Exam Pattern के साथ साथ कई अहम् बदलाव किये गए है, जो आपके लिए जानना बेहद जरुरी है।

BPSC अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने 04 नवंबर 2023 को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा में हुए इन अहम बदलावों के बारे में जानकारी साझा की है। आईये जानते है इनके बारे में।

नई शिक्षक भर्ती परीक्षा में किए गए कुछ बदलाव

गौरतलब है के बिहार में पहले चरण की बहाली प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुकी है और नए शिक्षकों को नियुक्ति पत्र भी दिया जा चूका है। बीपीएससी शिक्षक भर्ती के पहले चरण में अभ्यर्थियों को जो दिक्कते आईं उन्हें ध्यान में रखते हुए नई शिक्षक भर्ती परीक्षा में कुछ बदलाव किए गए हैं।

इसके अलावा बीपीएससी ने कहा कि पहले चरण की भर्ती के बाद नियुक्ति के दौरान डॉकुमेंट वेरीफिकेशन पूरा न कराने वाले अभ्यर्थियों के कारण जो पद खली रह जाएंगे, उन रिक्तियों पर भर्ती सप्लीमेंट्री रिजल्ट के जरिए ही कर ली जाएगी।

BPSC Teacher New Exam Pattern

BPSC Teacher New Exam Pattern 2023
BPSC Teacher New Exam Pattern 2023

बीपीएससी द्वारा आयोजित होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा में कुल 3 भाग शामिल रहेंगे। पहला भाग भाषा का होगा जिसके लिए कुल 30 अंक निर्धारित किए गए है और इस भाग के प्रश्न क्वॉलीफाइंग नेचर के रहेंगे।

भाषा के भाग (30 प्रश्न) में 8 प्रश्न अंग्रेजी भाषा के रहेंगे और 22 प्रश्न हिन्दी के रहेंगे। भाषा का भाग कुल 30 अंक का होगा जिसमें अभ्यर्थियों को क्वालीफाई करने के लिए 9 अंक लाना होगा।

दूसरे भाग में सामान्य अध्ययन के प्रश्न रहेंगे, जो की कुल 40 अंकों का होगा। वहीँ तीसरा भाग विषय यानि की संबंधित विषय के लिए होगा, जिसके लिए कुल 80 अंक निर्धारित किए गए है।

वहीँ भाग 2 और भाग 3 को जोड़कर मेरिट लिस्ट के लिए कुल 120 अंक होंगे। जहाँ पहले चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा 2 दिन के लिए आयोजित की गई थी, वहीँ अब इसे एक दिन में लिया जाएगा।

इससे अभ्यर्थियों को अनावश्यक नाइट हाल्ट यानि रात्रि विश्राम नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा इस पेपर में कटऑफ सिलेबस टीआरई-1 की तरह ही रहेगा।

मेरिट में टाई ब्रेकर होने पर भी कुछ बदलाव

इसके अलावा शिक्षक भर्ती के मेरिट में टाई ब्रेकर होने पर भी कुछ बदलाव किया गया है। पहले फेज में टाई ब्रेकर में डेट ऑफ बर्थ और अल्फाबेटिकल ऑर्डर पर नाम लिया गया था। वहीँ अब पेपर के भाग 3 के प्रदर्शन के आधार पर टाई ब्रेकर का फैसला होगा।

अगर भाग 3 में भी टाई ब्रेकर हो जाता है तो भाषा जो क्वॉलीफाइंग नेचर का है, उसमें भी जिसे ज्यादा अंक मिलते हैं उसे क्वालीफाई मान जाएगा। वहीँ भाषा विषय में भी टाइब्रेकर होगा तो इसके बाद नाम और डेट ऑफ बर्थ को वरीयता दी जाएगी।

क्या शिक्षक भर्ती के सिलेबस में भी होगा बदलाव?

गौरतलब है की आप में से बहुतों के मन में ये सवाल होगा की क्या बिहार में दूसरे चरण की शिक्षक भर्ती के सिलेबस में भी बदलाव किया गया है? इसका जवाब है की शिक्षक भर्ती के सिलेबस यानि की पाठ्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

पाठ्क्रम में प्रश्न NCERT पाठ्यक्रम से रहेंगे लेकिन परीक्षा का स्टैंडर्ड पाठ्क्रम से ऊपर का रहेगा। यानी स्नातक लेवल के पद के लिए स्नातक लेवल का पाठ्यक्रम और पीजी लेवल के पद के लिए पीजी लेवल का पाठ्यक्रम रहेगा।

कौन-कौन से पदों पर होगी बाहली?

दूसरे चरण की शिक्षक भर्ती में टीआरई-1 की रिक्तियों को भी जोड़ने की कोशिश होगी। इस भर्ती में कक्षा 6 से 8 के लिए 16140 पद और कक्षा 9 से 10 के लिए कुल 18,877 पद रहेंगे। इसके अलावा उच्च माध्ममिक वर्ग (कक्षा 11 और 12) के लिए 18,577 रिक्तियां हैं।

BPSC TRE 2 के लिए कब से शुरू हो रहा आवेदन?

बिहार में दूसरे चरण की शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 05 नवंबर 2023 को शुरू होने जा रही है। इसके साथ ही BPSC TRE 2 के लिए रजिस्ट्रेशन व आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 14 नवंबर 2023 रहेगी।

वहीं ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2023 तक है। आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन सबमिट कर सकते है।

और पढ़े: B.Ed Syllabus में हुआ बड़ा बदलाव, नई शिक्षा नीति के आधार पर तैयार की गई नई रूपरेखा, जानिए क्या-क्या हुआ चेंज

और पढ़े: Bihar Eligibility Test: बिहार में UGC NET की तरह BET परीक्षा के जरिए होगी असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती, जानिए सारी जानकारी