Bihar STET Result 2023: जल्द जारी होगा बिहार एसटीईटी रिजल्ट, जानिए पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स?
		बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) एसटीईटी परीक्षा का रिजल्ट बहुत जल्द जारी करने वाला है। बिहार एसटीईटी रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से ऑफिसियल वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा जिसके बाद आप अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
इससे पहले बिहार बोर्ड की ओर से एसटीईटी परीक्षा के सभी विषयों की आंसर की जारी की जा चुकी है। आईये जानते है की बिहार एसटीईटी परीक्षा में पास होने के लिए मिनिमम क्वालीफाईंग मार्क्स कितने है?
बिहार एसटीईटी रिजल्ट इसी माह
गौरतलब है की बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2023 का आयोजन 4 सितंबर से 5 सितंबर 2023 तक हुआ था। बिहार एसटीईटी 2023 के कुल 40 विषयों (पेपर-1 के 16 और पेपर 2 के 24) का आंसर-की जारी हो चुका है।
जिसके ऊपर अभ्यर्थियों से आपत्तियां भी मांगी जा चुकी है। अब आपत्तियों पर विचार कर फाइनल आंसर-की तैयारी की जाएगी और उसी के आधार पर रिजल्ट तैयार होगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिहार एसटीईटी रिजल्ट इस माह के अंत तक कभी भी जारी किये जाने की संभावना है।
एसटीईटी परीक्षा में होगा नॉर्मलाइजेशन
आपको बता दे की बिहार बोर्ड माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (Bihar STET) का रिजल्ट नॉर्मलाइजेशन पद्धति से तैयार किया जाएगा। बोर्ड ने कहा है कि – “ऐसी ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षाएं जो अभ्यर्थियों की अधिक संख्या होने के चलते कई तिथियों व कई शिफ्टों में ली जाती हैं, उनमें मार्क्स नॉर्मलाइजेशन की पद्धति अपनाई जाती है।”
नॉर्मलाइजेशन की पद्धति में सभी स्टूडेंट्स को एक लेवल पर लाकर उनकी असल रैंक निकाली जाती है। एक लेवल पर लाने के बाद स्टूडेंट्स के बीच मुश्किल पेपर/आसान पेपर वाला अंतर खत्म हो जाता है।
एसटीईटी परीक्षा में ऐसा संभव है कि कुछ परीक्षार्थियों का पेपर आसान आया हो और कुछ का मुश्किल। किसी भी परीक्षार्थियों को इससे नुकसान या फायदा न हो, इसके लिए बोर्ड रिजल्ट तय करने के लिए मार्क्स नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूले को अपनाएगा।
Bihar STET Minimum Qualifying Marks
- सामान्य: 50 फीसदी
 - पिछड़ा वर्ग: 45.5 फीसदी
 - अत्यंत पिछड़ा वर्ग: 42.5 फीसदी
 - एससी, एसटी: 40 फीसदी
 - दिव्यांग: 40 फीसदी
 - महिला: 40 फीसदी
 
BSEB STET Scorecard 2023: कैसे करे डाउनलोड?
- बिहार एसटीईटी रिजल्ट 2023 (Bihar STET Result 2023) प्राप्त करने के लिए आपको सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
 - वेबसाइट के होम पेज पर आपको Result के लिंक पर क्लिक करना होगा।
 - इसके बाद BSEB STET Result से संबंधित लिंक पर क्लिक करके आगे बढ़ना होगा।
 - अब आपको मांगी गयी जानकारी दर्ज करके सबमिट करनी होगी।
 - स्कोर कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जिसके बाद आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।
 

