खुशखबरी: बिहार का मिला केसरिया वंदे भारत का तोहफा, 25 बदलाव के साथ मिलेगा बेहतर सुविधा; जाने रूट

Bihar Saffron Vande Bharat

Bihar Vande Bharat -बिहार की राजधानी पटना से झारखंड के राजधानी रांची के बीच वंदे भारत ट्रेन के सफल परीक्षण के बाद बिहार को एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिल गई है। इस खबर को सुनते ही लोग खुशी से झूम उठे और पूरे बिहार भर में इसकी चर्चा होने लगी है।

बिहार को मिला दूसरा वंदे भारत ट्रेन

मिली जानकारी के अनुसार बिहार को दूसरा वंदे भारत ट्रेन मिलने जा रहा है जिसका रंग केसरिया होगा। आमतौर पर वंदे भारत ट्रेन का रंग ब्लू होता है, लेकिन रेल मंत्री अश्विनी वैभव के निर्देशानुसार केसरिया रंग का वंदे भारत बहुत जल्द बिहार में दौड़ने वाला है।

एक मीडिया को इंटरव्यू देते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैभव ने कहा कि नया केसरिया वंदे भारत ट्रेन तिरंगे के रंग से प्रेरित है। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद ब्लू वंदे भारत को केसरिया रंग में बदलने का निर्णय लिया गया है।

bhagwa vande bharat train
यहाँ से दौड़ेगी भगवा रंग वाली वंदे भारत एक्सप्रेस, जारी हुआ टाइम टेबल

ये भी पढ़े:-Patna Metro Station: बिहार में यहाँ बनेगा सबसे लंबा अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन, जानिए क्या है इसकी खासियत

इस रूट पर चलाने की तैयारी

बिहार के दूसरे वंदे भारत ट्रेन को राजधानी पटना से हावड़ा रूट पर चलाने की तैयारी है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि परिचालन को लेकर सर्वे रिपोर्ट फाइल रेल मंत्रालय को भेज दी गई है। अगस्त के महीने से पटना-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन चलाने की है तैयारी।

जानकारी के लिए आपको बता दें इसके साथ ही वाराणसी से गया के रास्ते भी हावड़ा के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारी काफी तेजी से चल रहा है। रेलवे से आई अंदर की खबर के मुताबिक पटना से हावड़ा के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने की खबर पर लग चुकी है मोहर।

Bihar Saffron Vande Bharat

केसरिया वंदे भारत में 25 बदलाव

रेलवे की माने तो केसरिया वंदे भारत में 25 छोटे-छोटे बदलाव किए गए हैं। एक्सपर्ट और यात्रियों के तरफ से आई सुझाव को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि फिलहाल पूरे भारत देश में 25 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।

फिलहाल 2 वंदे भारत ट्रेन ओं को रिजर्व रखा गया है और 28 वा ट्रेन ट्रायल बेसिस पर केसरिया रंग दिया गया है।इसी ट्रेन की चर्चा बिहार के दूसरे वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की खबर सुर्खियों में है। यह ट्रेन अभी चेन्नई के इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में रखी हुई है।

ये भी पढ़े:-Amrit Bharat Station: ऐतिहासिक किले की तरह बनेगा बिहार का ये रेलवे स्टेशन, 5 करोड़ की आएगी लागत, मिलेंगी ये सुविधाएं