Bihar DElEd Result 2023: बिहार बोर्ड डीएलएड परीक्षा 1st और 2nd Year का रिजल्ट जारी, जानिए कैसे करे चेक

बिहार में डीएलएड कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बिहार डीएलएड रिजल्ट 2023 घोषित कर दिया है। बोर्ड ने डीएलएड सत्र 2022-24 के प्रथम वर्ष और सत्र 2021-23 के द्वितीय वर्ष की परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए हैं।
बिहार बोर्ड ने ट्विट कर इस बारे में जानकारी दी है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने बिहार डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन एग्जाम 2023 दिया है, वे निचे बताए गए स्टेप्स से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
डीएलएड परीक्षा 1st और 2nd Year का रिजल्ट जारी
बिहार बोर्ड ने बोर्ड ने ट्विट किया, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा डीएलएड (फेस टू फेस) प्रशिक्षण सत्र 2022-24 के प्रथम वर्ष और सत्र 2021-23 के द्वितीय वर्ष की सम्पन्न परीक्षा वर्ष 2023 का परीक्षाफल जारी किया गया है। मालूम हो की बिहार डीएलएड परीक्षा 5 जून से 15 जून 2023 तक राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
बिहार बोर्ड डीएलएड परीक्षा में सम्मिलित परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। डीएलएड परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर, रोल कोड और जन्म तिथि का प्रयोग करना होगा।
Bihar DElEd Result 2023 कैसे चेक करें?

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
- होमपेज पर, “Result : D.El.Ed. Session: 2022-2024(1st Yr) & Session:2021-2023(2nd Yr) Exam, 2023” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- डिस्प्ले स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा।
- अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉगिन करें।
- बिहार D.El.Ed परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।
Direct Link to Check Bihar D.El.ED Result 2023 for 1st Year
Direct Link to Check Bihar D.El.ED Result 2023 for 2nd Year
कुल 30 हजार 700 सीटों पर मिलेगा प्रवेश
जानकारी के लिए बता दे की बीएसईबी डीएलएड के माध्यम से राज्य के सभी डीएलएड कॉलेजों में कुल 30 हजार 700 सीटों पर उम्मीदवारों को प्रवेश मिलेगा। इन सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 जनवरी से शुरू की गई थी, जो 14 फरवरी तक चली थी।
#BSEB #BiharBoard #Bihar #DElEd #Result pic.twitter.com/JKAtNB5PKk
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) September 15, 2023