Bihar Guest Tecaher: बिहार के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में गेस्ट टीचर्स की नियुक्ति, जानिए कितने विषयों के लिए हो रही बहाली

बिहार में उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की भर्ती होने वाली है। जिसके लिए मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। विभिन्न विषयों के अतिथि शिक्षकों के लिए किसी प्रकार का दावा आपत्ति के लिए 24 जुलाई तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
आपको बता दे की विभाग की ओर से एनआइसी पटना की वेबसाइट पर चयनित शिक्षकों की सूची जारी कर दी गयी है। आईये जानते है किस जिले में कितने पदों पर और कितने विषयों के लिए ये बहाली की जा रही है?
चयनित अतिथि शिक्षकों का स्कूलों में योगदान
ज्ञात हो कि बिहार के लोगों को रोजगार देने के लिए राज्य के लगभग सभी विभागों की ओर से नियुक्तियां निकाल रही है। इसी क्रम में शिक्षा विभाग की ओर से अतिथि शिक्षकों की भर्ती का फैसला लिया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि 17 से 20 जुलाई तक अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति के लिए आवेदन लिए गए थे।
अतिथि शिक्षक के पद के लिए अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन के बाद 30 से 31 जुलाई तक चयनित अतिथि शिक्षकों का स्कूलों में योगदान कराया जाएगा।
कितने विषयों के लिए हो रही बहाली?
माध्यमिक शिक्षा द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य के उच्च माध्यमिक स्कूलों में अंग्रेजी, गणित, भौतिकी, रसायन शास्त्र, प्राणी शास्त्र, एवं वनस्पति शास्त्र विषय के अतिथि शिक्षक की नियुक्ति होने जा रही है।
साथ ही उन्होंने कहा है कि किसी भी परिस्थिति में प्रत्येक जिले में उपलब्ध रिक्ति से अधिक अतिथि शिक्षकों की सेवाएं नहीं ली जानी हैं। इसके लिए जिलेवार आवेदन लिये जाएंगे।
जिलावार पदों की संख्या
- पटना: 51
- नालंदा जिला: 34
- भोजपुर जिला: 32
- बक्सर जिला: 19
- रोहतास जिला: 34
- भभुआ जिला: 20
- गया जिला: 45
- जहानाबाद जिला: 12
- अरवल जिला: 9
- नवादा जिला: 25
- औरंगाबाद जिला: 28
- मुजफ्फरपुर जिला: 50
- सीतामढ़ी जिला: 34
- शिवहर जिला: 7
- वैशाली जिला: 37
- पूर्वी चंपारण जिला: 52
- पश्चिमी चंपारण जिला: 40
- सारण जिला: 43
- सिवान जिला: 38
- गोपालगंज जिला: 29
- दरभंगा जिला: 41
- मधुबनी जिला: 50
- समस्तीपुर जिला: 48
- सहरसा जिला: 20
- सुपौल जिला: 23
- मधेपुरा जिला: 22
- पूर्णियां जिला: 32
- अररिया जिला: 28
- किशनगंज जिला: 17
- कटिहार जिला: 31
- भागलपुर जिला: 34
- बांका जिला: 24
- मुंगेर जिला: 17
- शेखपुरा जिला: 8
- लखीसराय जिला: 12
- जमुई जिला: 21
- खगड़िया जिला: 16
- बेगूसराय जिला: 31
Bihar Guest Tecaher: अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति का शेड्यूल
- जिलावार विज्ञापन प्रकाशन : 17 जुलाई
- उम्मीदवारों से आवेदन : 17 से 20 जुलाई तक
- मेधा सूची बनेगा : 21 जुलाई
- मेधा सूची का प्रकाशन : 22 जुलाई
- मेधा सूची पर आपत्ति : 24 जुलाई
- आपत्तियों का निराकरण : 25 जुलाई
- मेधा सूची का अंतिम प्रकाशन : 26 जुलाई
- चयनित अभ्यर्थियों से विकल्प : 27 से 28 जुलाई
- विद्यालयों का आवंटन : 29 जुलाई
- अभ्यर्थियों का योगदान : 30 से 31 जुलाई