| |

Bihar First Six-lane Bridge : यहां बन रहा है बिहार का पहला सिक्स लेन मेगा ब्रिज

अब तक आपने बिहार में कई शानदार ब्रिज गंगा नदी सहित बिहार के कई अन्य नदियों के ऊपर देखा होगा। बिहार में रोड की स्थिति को और भी बेहतर करने के लिए राज्य और केंद्र सरकार मिलकर कई शानदार रोड और ब्रिज परियोजनाओं पर काम कर रही है।

दूसरी तरफ अब बिहार में एक से बढ़कर एक ब्रिज का निर्माण चल रहा है, और अब बिहार में पहली बार राज्य का पहला सिक्स लेन ब्रिज का निर्माण तेजी से किया जा रहा है, तो चलिए इस खबर में आगे जानते हैं, कि इस सिक्स लेन ब्रिज का निर्माण कहां किया जा रहा है, और कब तक पूरा कर लिया जाएगा।

बिहार में पहली बार हो रहा है ऐसा निर्माण

अब तक आपने बिहार के कई नदियों पर शानदार ब्रिज देखा होगा। बिहार में पहली बार आपको सिक्स लेन ब्रिज देखने के लिए मिलेगा।

दरअसल आपको बता दें की गंगा नदी पर अभी तक कोई भी सिक्स लेन ब्रिज नहीं है, वही बिहार में बन रहे यह ब्रिज बिहार का पहला सिक्स लेन ब्रिज होगा।

जानिए क्या होगा रूट

इस शानदार सिक्स लेन ब्रिज की बात करें, तो आपको बता दें कि इस ब्रिज का नाम मोकामा ब्रिज कहा जा रहा है। यह ब्रिज एनएच 31 और 80 के जंक्शन से शुरू होकर बरौनी थर्मल पावर प्लांट से पहले सिमरिया से खगड़िया फोरलेन सड़क से या ब्रिज जुड़ेगा।

मिलेगा इन जिलों को लाभ

इस ब्रिज के बन जाने से राजधानी पटना के साथ-साथ पूर्णिया के अलावा बेगूसराय सहित कई जिलों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

इसके साथ-साथ पटना से पूर्णिया और बेगूसराय आने जाने में लोगों को और भी सहूलियत मिलेगी, और पटना से पूर्णिया के बीच की दूरी और भी सिमट जाएगी।

जानिए कहां बन रहा है यह ब्रिज

बता दें कि इस ब्रिज का निर्माण मोकामा में किया जा रहा है। इस ब्रिज के निर्माण पूरा होने की बात करें तो बताया जा रहा है, कि इस ब्रिज का निर्माण इस साल के अंत तक नहीं तो अगले साल तक पूरा कर लिया जाएगा। अगर यह ब्रिज बन जाता है तो भारी वाहनों को आने-जाने में और भी सहूलियत होगी।

अब देखना होगा कि इस ब्रिज का निर्माण कब तक पूरा हो पता है, और इस ब्रिज के बनने से किन-किन जिलों को लाभ मिलेगा।

इसके अलावा आपको यह भी बताता चलूं कि इस ब्रिज के निर्माण में देरी इसलिए हो रही है, क्योंकि कुछ जमीन अधिग्रहण का पेच अब तक फंसा हुआ है और जल्द ही इसे भी पूरा कर लिया जाएगा

Also Read : Patna Dumka Express: इस दिन से शुरू होगी पटना-दुमका एक्सप्रेस- देखे स्टॉपेज और टाईमटेबल