Free Aahaar Card Update: फ्री में आधार कार्ड अपडेट करने का लास्ट चांस, घर बैठे ऐसे करे समय और पैसे की बचत

भारत में रहे वाले हर व्यक्ति के लिए आधार कार्ड एक बेहद जरुरी डॉक्यूमेंट है। यह अआप्के नागरिकता के पहचान के रूप में काम आती है। इसके अलावा मोबाइल सिम से लेकर सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी इसकी जरुरत पड़ती है।
लेकिन पिछले 10 साल से आपने अपना आधार कार्ड अपडेट नहीं किया है तो अब आपको इसे जल्द से जल्द अपडेट करने की जरूरत है। इसके लिए आपके पास आखिरी मौका है। आईये जानते है इसके बारे में।
Free Aahaar Card Update
दरअसल धोखाधड़ी के खतरों से बचने के लिए केंद्र सरकार ने सभी नागरिकों को सुझाव दिया है की वो अपने आधार कार्ड को समय-समय पर अपडेट करें। अगर किसी नागरिक का आधार कार्ड 10 साल पुराना है तो उन्हें अपना आधार कार्ड तुरंत अपडेट कर लेना चाहिए।
फ्री आधार कार्ड अपडेट के लिए यूआईडीएआई (UIDAI) की ओर से सुविधा दी जा रही है। अगर समय पर आधार कार्ड को अपडेट नहीं किया जाता है तो आपके कई काम अटक भी सकते हैं।
अपने निर्देश में UIDAI ने स्पष्ट किया है कि केवल उन्हीं लोगों को आधार कार्ड अपडेट कराना जरूरी है, जिसके आधार में लास्ट अपडेट 10 साल पहले किया गया हो।
Free Aahaar Card Update Last Date

पुराने आधार कार्ड को अपडेट (Old Aadhaar Card Update) करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा एक ऑफिसियल अधिसूचना जारी किया गया था। इस नोटिस के अनुसार अगर नागरिक अपना आधार कार्ड अपडेट करना चाहते हैं तो वह UIDAI की वेबसाइट या आधार सेंटर पर जाकर कार्ड को फ्री में अपडेट कर सकते हैं।
ऑनलाइन आधार कार्ड अपडेट करने के लिए नागरिकों द्वारा कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। UIDAI ने Free Aahaar Card Update सुविधा को तीन महीने के लिए बढ़ा दी थी। सभी आधार कार्ड धारक 14 दिसंबर 2023 तक फ्री में आधार कार्ड में बदलाव कर सकते हैं।
मुफ्त में ये जानकारी होगी अपडेट
फ्री आधार कार्ड अपडेट के तहत आप बॉयोमेट्रिक अपडेट, डेमोग्राफिक डाटा, एड्रेस, पिन बेस्ड एड्रेस को आसानी से अपडेट कर सकते हैं। अगर आप आधार केंद्र पर जाकर अपने आधार कार्ड को अपडेट करते हैं तब आपको उसके लिए चार्ज का भुगतान करना होगा।
कैसे करे Free Aahaar Card Update?

निचे दिए गए स्टेप्स का पालन करके आप घर बैठे फ्री में अपना आधार कार्ड अपडेट कर सकते है और अपने समय और पैसे की भी बचत कर सकते है:
- Step 1: आपको यूआईडीएआई के अधिकारिक वेबसाइट myaadhaar.uidai.gov.in पर जाकर लॉग-इन करना है।
- Step 2: अब आपको अपने डॉक्यूमेंट अपडेट के ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा।
- Step 3: इसके बाद आपको सारी जानकारी स्क्रीन पर शो होगी।
- Step 4: अब आप स्क्रीन पर शो हो रही जानकारी को वेरिफाई करें और उन्हें हाइपर-लिंक करें।
- Step 5: इसके बाद आपको ड्रॉपडाउन लिस्ट में से अपने प्रूफ ऑफ आइडेंटिटी और प्रूफ ऑफ एड्रेस डॉक्यूमेंट को सेलेक्ट करना होगा।
- Step 6: अब आपको अपने डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे।
- Step 7: डॉक्यूमेंट के अपलोड होने के बाद आपको वेबसाइट पर अपने सारी अपलोड किये डॉक्यूमेंट शो होंगे।
- Step 8: अब आप सबमिट कर दें।
- Step 9: आधार कार्ड अपडेट होने के बाद आपको मेल या मैसेज आ जाएगा।
और पढ़े: Rajgir Zoo safari ticket Booking : इस नए साल में जाइए राजगीर ज़ू सफारी, इस तरह ऑनलाइन बुक करे टिकट
और पढ़े: Mata Vaishno Devi : अब बिहार में ही कीजिए वैष्णव देवी दर्शन, जम्मू जाने की जरुरत नहीं जानिए लोकेसन