Rajgir Zoo safari ticket Booking : इस नए साल में जाइए राजगीर ज़ू सफारी, इस तरह ऑनलाइन बुक करे टिकट

Rajgir Zoo Safari Ticket Booking Online : 2023 का अंतिम महीना शुरू हो चूका है, और जल्द ही नया साल आ जाएगा। ऐसे में अगर आप भी कही घूमने का प्लान कर रहे है, तो आप इस नए साल में राजगीर ज़ू सफारी पार्क जरूर जाए। आपको बता दूँ की नए साल में राजगीर ज़ू सफारी पार्क आपके लिए सज रहा है। इस साल आपको इस ज़ू सफारी पार्क में कई खास चीज़े देखने के लिए मिलेगा।

अगर आप भी इस साल राजगीर ज़ू सफारी पार्क में घूमने का प्लान कर चुके है, तो हम आपको बताएँगे राजगीर ज़ू सफारी का पूरा ट्रिप प्लान। टिकट कटाने से लेकर टिकट की कीमत और जाने तक की पूरी जानकारी। निचे खबर में आपको पूरी जानकारी मिलेगी।

 राजगीर ज़ू सफारी कैसे पहुंचे 

अगर आप राजगीर ज़ू सफारी पहुंचना चाहते है, तो आप दैनिक ट्रेन के माध्यम से आराम से पहुंच सकते है। आप सबसे पहले पटना से कोई भी ट्रेन पकर कर आप राजगीर जा सकते है। अगर आप पटना से बाहर रहते है, तो आप सबसे पहले बस या ट्रैन के माधयम से आप पटना पहुंचे।

इसके बाद आप कोई भी लोकल ट्रेन से राजगीर पहुंच सकते है। जिसके बाद आप कोई भी ऑटो या बस से आप राजगीर ज़ू सफारी आराम से पहुंच सकते है। पटना से राजगीर की दुरी महज 110 किलोमीटर है।

जानिए क्या है टिकट की कीमत 

अगर आप इस नए साल में राजगीर ज़ू सफारी का सफर करने का प्लान कर रहे है, पुरे परिवार के साथ तो आप ऑनलाइन ही टिकट कटा सकते है। आपको बता दूँ की राजगीर ज़ू सफारी टिकट (rajgir zoo safari ticket price) की कीमत 250 रूपये है। अगर आपके साथ बच्चे है, तो इसकी एंट्री फ्री रहेगी। हलाकि आपको बता दूँ की अगर आप टिकट कटाते है, तो अतरिक्त चार्ज भी लग सकते है।

कैसे मिलेगा ऑनलाइन टिकट 

राजगीर ज़ू सफारी में घूमने का प्लान आप नए साल में कर रहे है, तो आप घर बैठे आज ही ऑनलाइन टिकट कटा (rajgir zoo safari ticket booking) ले। ऑनलाइन टिकट कटाने के लिए आप सबसे पहले आप राजगीर ज़ू सफारी के आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।

इसके बाद आपको एक फॉर्म मिलेगा और फिर आप कितने लोग जा रहे है उसकी जानकारी दे, फिर आप अपना मोबाइल नंबर और अपना नाम डाले। इसके बाद आप मेल आईडी और फ़ोन नंबर डाले इसके बाद आप अपना कोई भी पहचान पत्र को सत्यापित करे और फिर आप किस तारीख को राजगीर ज़ू सफारी जाएंगे इसकी जानकारी दे, फिर आप टाइम स्लॉट को चुने। इसके बाद पेमेंट प्रोसेस करे और आपका टिकट बुक हो जाएगा।

और पढ़े :  सोनपुर मेला में घोड़ा खोजिए इनाम पाइए, जानिए कैसे

Rajgir Zoo Safari Ticket Booking Link

इस तरह करे टिकट डाउनलोड

अगर आपका टिकट बुकिंग हो चूका है, तो आप टिकट डाउनलोड करना नहीं भूले। राजगीर ज़ू सफारी की टिकट डाउनलोड करने के लिए आप सबसे पहले राजगीर ज़ू सफारी का अधिकारी वेबसाइट को खोले इसके बाद आप अपना मोबाइल नंबर या आप मेल आईडी डाले या तो आप बुकिंग आईडी डाल कर आप अपना टिकट डाउनलोड कर सकते है।

Download Rajgir Zoo Safari Ticket