Bihar DElEd Result 2023: बिहार बोर्ड डीएलएड परीक्षा 1st और 2nd Year का रिजल्ट जारी, जानिए कैसे करे चेक

Bihar board deled result 2023 for 1st and 2nd year released

बिहार में डीएलएड कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बिहार डीएलएड रिजल्ट 2023 घोषित कर दिया है। बोर्ड ने डीएलएड सत्र 2022-24 के प्रथम वर्ष और सत्र 2021-23 के द्वितीय वर्ष की परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए हैं।

बिहार बोर्ड ने ट्विट कर इस बारे में जानकारी दी है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने बिहार डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन एग्जाम 2023 दिया है, वे निचे बताए गए स्टेप्स से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

डीएलएड परीक्षा 1st और 2nd Year का रिजल्ट जारी

बिहार बोर्ड ने बोर्ड ने ट्विट किया, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा डीएलएड (फेस टू फेस) प्रशिक्षण सत्र 2022-24 के प्रथम वर्ष और सत्र 2021-23 के द्वितीय वर्ष की सम्पन्न परीक्षा वर्ष 2023 का परीक्षाफल जारी किया गया है। मालूम हो की बिहार डीएलएड परीक्षा 5 जून से 15 जून 2023 तक राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

बिहार बोर्ड डीएलएड परीक्षा में सम्मिलित परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। डीएलएड परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर, रोल कोड और जन्म तिथि का प्रयोग करना होगा।

Bihar DElEd Result 2023 कैसे चेक करें?

Bihar DElEd Result 2023
Bihar DElEd Result 2023 कैसे चेक करें?
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
  • होमपेज पर, “Result : D.El.Ed. Session: 2022-2024(1st Yr) & Session:2021-2023(2nd Yr) Exam, 2023” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।
  • डिस्प्ले स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा।
  • अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉगिन करें।
  • बिहार D.El.Ed परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।

Direct Link to Check Bihar D.El.ED Result 2023 for 1st Year

Direct Link to Check Bihar D.El.ED Result 2023 for 2nd Year

कुल 30 हजार 700 सीटों पर मिलेगा प्रवेश

जानकारी के लिए बता दे की बीएसईबी डीएलएड के माध्यम से राज्य के सभी डीएलएड कॉलेजों में कुल 30 हजार 700 सीटों पर उम्मीदवारों को प्रवेश मिलेगा। इन सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 जनवरी से शुरू की गई थी, जो 14 फरवरी तक चली थी।

और पढ़े: बिहार के सरकारी स्कूलों में होमवर्क के लिए मंथली कैलेंडर जारी, जानिए शिक्षा विभाग ने किस क्लास को दिया कौन सा टास्क

और पढ़े: 69th BPSC Exam: बिहार के 31 जिलों के 488 केंद्रों पर होगी संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा, लड़कियों को भी नहीं मिलेगा होम सेंटर