Vande Bharat Sleeper Train: बिहार से दिल्ली के लिए स्लीपर वन्दे भारत चलाने की योजना, जानिए कब से मिलेगी सुविधा

sleeper vande bharat express train between patna and delhi

भारतीय रेलवे वन्दे भारत ट्रेनों (Vande Bharat Train) के ऊपर ख़ास ध्यान दे रही है। देश के विभिन्न इलाकों के बीच अब वन्दे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) की संख्या को बढ़ने की कोशिश की जा रही है, जिससे रेल यात्रियों को आरामदायक सफर का आनंद प्राप्त हो सके।

इसी क्रम में बिहार से देश की राजधानी दिल्ली के बीच आने वाले समय में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सुविधा मिलेगी। फिलहाल रेलवे इन दोनों जगहों के बीच स्लीपर वंदे भारत ट्रेन (Sleeper Vande Bharat Train) चलाने की योजना बना रहा है।

पटना से दिल्ली के बीच स्लीपर वंदे भारत ट्रेन

गौरतलब है की पटना से रांची के बीच वंदे भारत ट्रेन (Patna Ranchi Vande Bharat Train) का संचालन किया जा रहा है। पटना-हावड़ा वंदे भारत (Patna Howrah Vande Bharat Train) की भी बहुत जल्द शुरुआत होने वाली है। जानकारी के लिए बता दे की ये दोनों ट्रेनें सीटर हैं।

Patna Delhi Sleeper Vande Bharat Train
पटना से दिल्ली के बीच स्लीपर वंदे भारत ट्रेन

लेकिन अब रेलवे बिहार की राजधानी पटना से दिल्ली के बीच स्लीपर वंदे भारत ट्रेन (Patna Delhi Sleeper Vande Bharat Train) की योजना में लग गया है। इसके पीछे की मुख्य वजह है की पटना-दिल्ली रूट पर रोजाना हजारों की संख्या में यात्री सफर करते हैं।

देश के सबसे व्यस्ततम रेल रूटों में से एक पटना-दिल्ली रूट

पटना-दिल्ली रेल रूट देश के सबसे व्यस्ततम रेल रूटों में से एक है। त्योहार और छुट्टियों के दौरान तो यात्रियों की संख्या कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में रेलवे दोनों शहरों के बीच देश की सबसे तेज चलने वाली वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी में है।

पटना से दिल्ली के बीच वंदे भारत की सुविधा मिलने से रेलयात्रियों को कम समय में आरामदायक सफर की सुविधा मिल सकेगी।

कब शुरू होगी पटना-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन?

पटना और दिल्ली के बीच लगभग 850 किलोमीटर की दूरी है। रेलवे की योजना के अनुसार लंबी दूरी के रूटों पर स्लीपर वर्जन वाली वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएगी।

ऐसे में ये कयास लगाए जा रहे हैं कि पटना और दिल्ली के बीच यात्रियों को सीटर नहीं बल्कि स्लीपर वंदे भारत ट्रेन की सुविधा मिलेगी। यानी कि यात्री आराम से सोकर वंदे भारत के सफर का आनंद ले सकेंगे।

बता दे की रेलवे अभी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन तैयार करने में लगा हुआ है। ऐसी उम्मीद है कि इसका रैक मार्च 2024 तक पटरी पर आ जाएगा। जिसके बाद पटना-दिल्ली रूट पर इसे चलाया जाएगा। हालांकि, इस बारे में रेलवे की ओर से आधिकारिक रूप से कुछ भी नहीं कहा गया है।

इन रूटों पर दौड़ेगी सेमी हाईस्पीड ट्रेन

रिपोर्ट्स के अनुसार रेलवे दिल्ली-पटना के अला्वा वाराणसी-मुंबई, दिल्ली-अमृतसर, दिल्ली-मुंबई, पटना-वाराणसी, दिल्ली-लखनऊ जैसे प्रमुख रूटों पर वंदे भारत ट्रेन चलाने की योजना को मंजूरी दे चुका है। सबकुछ ठीक रहा तो 2024 तक इन रूटों पर सेमी हाईस्पीड ट्रेन दौड़ती हुई नजर आएगी।

और पढ़े: बिहार स्पेशल: IRCTC के साथ करें 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, रहना खाना सब फ्री

और पढ़े: Bihar से चलने वाली इन ट्रेनों का बदल गया स्टेशन, देखिए किस स्टेशन पर मिलेगी ट्रेन, देखें पूरी लिस्ट