देश विदेश तक है बिहार के इस पेड़े की धूम, करोड़ों में टर्नओवर; नीतीश और लालू भी है इसके दीवाने

Khagria Sugar Free Sweet Perra

पेड़ा तो हम सभी खाते ही है लेकिन क्या हो जब आपको पता चले कि बिहार में एक ऐसी भी जगह है जहां का पेड़ा बिहार ही नहीं बिलकुल देश और विदेशों तक लोगों का फेवरेट है। इसकी डिमांड इतनी अधिक है कि हर साल यहाँ का कारोबार करोड़ों में होता है।

दोस्तों हम बात कर रहे है खगरिया जिले के सुप्रसिद्ध करुआ मोड़ के स्वादिष्ट पेड़े के बारे में। यहाँ का पेड़ा बिहार सहित झारखंड से बंगाल तक में प्रसिद्ध हैं, खासतौर से सावन के महीने में इसकी मांग बढ़ जाती है। यहाँ का पेड़े का देश के कई हिस्सों के अलावा नेपाल में माँग है।

खगडिय़ा जिले चौथम प्रखंड स्थित करुआमोड़ में पेड़े की कई दुकानें है जहां आते जाते लोग स्वाद लेना नहीं भूलते है। सबसे खास बात यह है कि यहां शूगर फ्री पेड़ा भी मिलता है। एनएच-107 पर स्थित करुआ मोड़ चौक में पेड़े का कारोबार लगभग 40 सालों से हो रहा है।

बता दे कि करुआ मोड़ पेड़े की प्रसिद्धि का श्रेय पिपरा बाजार के निवासी शंकर साह को जाता है। लगभग पाँच दशक पूर्व स्व. शंकर साह करुआ मोड़ पर छोटी सी चाय की दुकान चलाते थे, साथ ही पेड़ा बनाकर बेचते थे।

यहाँ के पेड़े की प्रसिद्धि के पीछे दियारा क्षेत्र की घास से पशुओं के दूध की विशेषता मानी जाती है। यहाँ के लोगों का मुख्य पेशा पशुपालन है। इस कारण यहाँ अधिक मात्रा में दूध उपलब्ध है।

यहाँ प्रतिदिन पांच हजार लीटर से अधिक दूध का पेड़ा बनता है, एक क्विंटल में लगभग 25 किलो पेड़ा बनने की बात कारोबारियों ने बताई है। इस तरह से हर दिन लाखों रुपया का कारोबार यहाँ चलता है। यहां का पेड़ा दो सौ से लेकर 250 रुपये प्रति किलो मिलता है।

यहाँ के पेड़ा का स्वाद चखना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी नहीं भूलते। इनके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान आदि यहां के पेड़े का स्वाद चखकर इसकी तारीफ कर चुके हैं।