स्मृति मांधना के साथ विदेशी महिला क्रिकेटरों ने जमकर खेली होली, तस्वीरें वायरल


पूरा देश होली के रंग में डूबा हुआ हैं। विदेशी खिलाड़ियों पर भी होली का रंग चढ़ गया। दरअसल महिला प्रीमियर लीग के सिलसिले में कई विदेशी क्रिकेटर्स इस समय भारत में हैं और खेल के साथ- साथ विदेशी खिलाड़ियों ने भारतीयों के साथ मिलकर जमकर होली खेली।

रॉलय चैलेंजर्स बैंगलोर ने कप्तान स्मृति मांधना के साथ होली खेली। ऋचा घोष, मांधना और हेदर नाइट नीले और गुलाबी रंग में डूबी हुई नजर आईं।

आरसीबी के खेमे में मंगलवार को जमकर होली खेली गई। पिछली दो हार को भूलाकर खिलाड़ियों ने त्योहार का जमकर जश्न मनाया।

आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने दोनों मैच गंवाए थे।

आरसीबी ने फोटों के कैप्शन में लिखा, ”उत्सव, टीम बॉन्डिंग, और ढेर सारी मुस्कान! आप सभी को होली की शुभकामनाएं।”

इसके अलावा, आरसीबी ने एक और ट्वीट किया है, जिसमें उसकी पुरुष टीम के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने होली की शुभकामनाएं दी हैं।

होली के रंग उड़ाने में एलिस पैरी, सोफी डिवाइन और मेगन शूट भी पीछे नहीं रहीं। पैरी ने फोटो शेयर करते हुए भारत में सभी को होली की बधाई दी।

सचिन तेंदुलकर ने भी अपनी होली की तस्वीर शेयर की। जिसमें वो गुलाल से भरे हुए हैं। साथ ही हाथ में खाने की प्लेट लिए हुए हैं। सचिन ने फैंस से पूछा कि क्या कोई बता सकता है कि प्लेट में क्या है।

