ठंड में रामबाण होता है ये छोटा सा बाजरा, बस इन 5 तरह से डाइट में करें शामिल

ठंड (winter) के दिनों में हमारी शरीर थोड़ी सुस्त होने लगती और इस वजह से हम ऐसे फ़ूड की तलाश में रहते है जो हमारे शरीर हो गर्मी के अलावा कई बिमारियों से भी बचा सके। तो चलिए आज हमारे किचन में आज ऐसा ही कुछ है। बाजरा (Millet) यह प्रोटीन, फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होती है साथ ही ग्लूटेन फ्री भी होती।

बाजरा अन्य अनाजों की तुलना में अधिक आवश्यक अमीनो एसिड प्रदान करता है, ये यौगिक प्रोटीन के निर्माण खंड हैं। इस में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो हमारे स्किन को ख़ूबसूरत बनता हैं। बाजरा हमें मेटल पॉयज़निंग से भी बचता हैं। यह ब्लड शुगर लेवल को कम करता हैं। कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता हैं, तथा यह हमें हानिकारक सक्सीडेटिवे स्ट्रेस से भी बचता हैं।

तो चलिए आज हम बताएंगे की इसे आप अपने डाइट में कैसे शामिल कर सकते हैं:-

बाजरे की रोटी

बाजरे की रोटी जिसे भाकरी भी कहा जाता हैं, जिसे ठंड के दिनों में अक्सर हमारे कगारों में बनाई जाती हैं। आप इसके लिए बाजार से बाजरा का आता ले आये और सिंपल रोटी की तरह इसे बना लें। और बनते वक़्त थोड़ी ख्याल रखे की यह बनाते वक़्त काफी टूटी हैं इसलिए इसे हाथो से गोल करे और दोनों तरफ इसे अच्छे से पका लें, फिर इसके ऊपर घी लगा क्र परोसे।

बाजरे की खिचड़ी

बाजरे की खिचड़ी मुख्यतः राजस्थान में बहुत फेमस हैं। यह पेट के लिए हलकी और तैयार होने में  ज्यादे वक़्त भी नहीं लेती। इसे बनाने  के लिए आप इसके अलावा मूंग दाल , हींग , जीरा , धनिया और पसंदीदा सब्जियों को भी शामिल कर सकते हैं जो आप को और भी खाने में स्वाद देगी।

बाजरे की डोसा

बाजरे का डोसा एक हेल्दी, ग्लूटेन-फ्री रेसिपी है, जिसे सिर्फ 20 मिनट में तैयार किया जा सकता है। यह डायबिटीज वाले लोगों के लिए नाश्ते का एक अच्छा विकल्प भी है। इसे बनाने के लिए बस आप बाजरे को गलाकर इसे पीस लें और खमीर आने के बाद इससे टेस्टी डोसा बना लें।

बाजरे की टिक्की

बाजरे की टिक्की एक स्वीट डिश मानी जाती हैं। यह गुर/चीनी, बाजरा और तिल के साथ बनाई जाती हैं। आप सुबह और साम इसे गरम गरम चाय के साथ एंजॉय कर सकते हैं।

बाजरा राब

बाजरे की राब और बाजरे की सूप ठंड (winter) के दिनों में एक स्वस्थ और स्वादिस्ट ड्रिंक मॉनी जाती हैं। बाजरा राब आयरन से भरपूर होती हैं। यह हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में काफी मदद करती हैं। और हमें चुस्त और फुर्तीला बनाती हैं। साथ ही हमारे गले को भी रहत देती हैं।