क्या है इस गाने में कि जिसे गाते ही इंसान की हो जाती है मौत? जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

Killer Song: कई बार व्यक्ति किसी की बताई हुई बातों पर यकीन नही कर पाता है। ऐसी ही एक बात हम आज आपको बता रहे है जिसे सुनकर यकीन नही कर पायेंगे। संगीत की दुनिया में एक ऐसा भी गाना है, जिसे स्टेज पर गाने वाले व्यक्ति की मौत हो जाती है।

जी हाँ आपने सही पढ़ा, इस गाने को गाने वाले कई लोग अपनी जान गवां चुके है इसलिए इस गाने को किलर सॉन्ग के नाम से जाना जाता है। चलिए इसके बारे में जानते है-

यह है किलर सॉन्ग की हकीकत

अंग्रेजी वेबसाइट डेली स्टार की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह सॉन्ग फिलीपींस का है। फिलीपींस एक दक्षिण पूर्वी एशियाई देश है। इस सॉन्ग को दुनिया के सबसे खतरनाक गाने के नाम से जाना जाता है। इसका नाम है – “माय वे” (My Way Song)। इसे फिलीपींस के “किलिंग सॉन्ग” कहा जाता है।

इस गाने को स्टेज पर गाने वाले 12 सिंगर की अबतक मौत हो चुकी है। दावा यह है कि जो भी सिंगर इस गाने को लाइव कॉन्सर्ट में गाता है उसकी मौत हो जाती है। इतनी मौते होने के बाद भी इस गाने को फिलिपींस में बैन नहीं किया गया। वहां रहने वाले लोगों में इसका बहुत खौफ है। कोई अनजाने में भी इस गाने को गुनगुनाना नही चाहता है। कुछ बार में इस सॉन्ग पर बंदेश है।

क्यों होती है गाने के बाद मौत?

90 के दशक में इस गाने को जो भी सिंगर गाता था उसकी हत्या कर दी जाती थी। डेली स्टार वेबसाइट के लिए दिए एक इंटरव्यू में एक पॉडकास्टर ने बताया था कि यह सॉन्ग आम नागरिकों को हिंसा के लिए उकसाता है। गाने को सुनने जाने वाले कुछ लोग अपने साथ में हथियार भी लेकर जाते हैं।

इस गाने को सुनने के बाद लोग इतने अधिक हिंसक हो जाते है कि मरने मारने को भी नही डरते। कई लोग शराब के नशे में भी सामने वाले की हत्या कर देते हैं। इस गाने की लिरिक्स में ही हिंसक शब्द है, जो व्यक्ति को हत्या करने के लिए उत्तेजित करती है।

ये भी पढ़े