Bihar Weather: बिहार में सरस्वती पूजा से पहले बिगड़ेगा मौसम का हाल, इस तारीख से होगी बारिश

बिहार में मौसम विभाग की ओर से सरस्वती पूजा से पहले मौसम बिगड़ने की संभावना को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। जिसको लेकर मौसम विभाग की ओर से लोगों को सावधान किया गया है।
इसके साथ ही बिहार के कई हिस्सों में बारिश को लेकर भी पूर्वानुमान भी जारी किया गया है। आईये जानते है बिहार के मौसम को लेकर लेटेस्ट अपडेट क्या है?
सरस्वती पूजा से पहले बिगड़ेगा मौसम का हाल
बिहार की राजधानी पटना सहित कई जिलों में सर्द पछुआ का प्रवाह होने से न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल रहा है। राज्य के 25 शहरों के न्यूनतम तापमान में 09 फ़रवरी 2024 को गिरावट दर्ज की गई।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले तीन दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीँ 12 से 15 फरवरी 2024 तक पटना समेत दक्षिणी भागों के एक या दो स्थानों पर आंशिक बूंदाबांदी का भी पूर्वानुमान है।
राज्य के कई शहरों में बारिश की संभावना
बिहार मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 फरवरी 2024 को बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल में 13 फरवरी को दक्षिण – पश्चिम, दक्षिण- मध्य एवं 14-15 फरवरी 2024 को पटना सहित दक्षिण पश्चिम, दक्षिण मध्य, उत्तर पूर्व व उत्तर मध्य भागों में हल्की बारिश की संभावना हैं।
इसके साथ-साथ शनिवार को दक्षिण बिहार में कुछ जगहों पर शीतलहर जैसी स्थिति बन सकती है। इसके अलावे नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय लखीसराय में बारिश की आशंका जताई गयी है।
फिर से बनेगी शीत लहर की स्थिति
बारिश होने पर इन जिलों में शीत लहर की स्थिति बनेगी और कनकनी बढ़ने से लोगों को फिर से ठंड का एहसास होगा। तीन दिनों बाद न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के आसार है।
शुक्रवार को अधिसंख्य भागों के न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट आते ही 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया। वहीं अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने से दोपहर में गर्मी का एहसास हुआ।
शुक्रवार यानि 09 फ़रवरी को पटना व आसपास में सर्द हवा से सुबह-शाम कनकनी बनी रही। दिन में धूप निकलने के बाद लोगों को ठंड से थोड़ी राहत जरूर मिली।
शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री दर्ज किया गया। 4.8 डिग्री के साथ गया शहर में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
और पढ़ें: Bihar Weather: IMD ने बिहार के मौसम को लेकर दिया बड़ा अपडेट, बताया बिहार को कब मिलेगी कोहरे से राहत
और पढ़ें: बिहार में 40 हजार प्रधान शिक्षक और 6 हजार प्रधानाध्यापकों की होगी भर्ती, जानिए BPSC की तैयारी