अलार्म बजते रह जाता है और आप उठ नहीं पाते है? आज ही अपनाए यह तरीका, वक्त से पहले खुल जाएगी नींद

Wake up Early in Morning without Alarm: सुबह जल्दी उठने के कितने फायदे है यह आपको बताने की जरूरत नहीं है लेकिन जो सबसे बड़ी परेशानी आज के वक्त में यूथ के साथ हो रही है वह है सुबह देर से उठने की आदत।

सुबह जल्दी उठना आजकल के लोगों के लिए एक सपने जैसा बन गया है, सुबह में लोगों का अलार्म बजते ही रह जाता है और आप उठ नहीं पाते है।

अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो चिंता न करें। आज मैं आपको कुछ ऐसे तरीके बताऊंगा जिनसे आप वक्त से पहले उठ सकते हैं और दिन की शुरुआत ताजगी और ऊर्जा के साथ कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: मुकेश अंबानी से सीखें ये 5 बातें, सफलता कदम चूमेगी! 4th की वजह से ज्यादातर लोग होते है असफल

1. नींद का समय

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आप हर रात पर्याप्त नींद लें। वयस्कों के लिए 7-8 घंटे की नींद आदर्श होती है। यदि आप कम नींद लेंगे तो आप सुबह जल्दी उठने में परेशानी महसूस करेंगे।

एक निश्चित समय पर सोने की आदत डालने के बाद ही आप सुबह जल्दी उठने की सोच सकते है। इससे आपके शरीर में एक प्राकृतिक लय विकसित होगी और आप आसानी से उठ पाएंगे।

2. अलार्म

अलार्म लगाते हुए आप कुछ छोटी हैक्स अपना सकते है जिससे आपको उठना ही पड़े। पहला कि अलार्म क्लॉक को अपने बिस्तर से दूर रखें ताकि आपको उठकर उसे बंद करना पड़े। इससे आप पूरी तरह से जाग जाएंगे।

धीरे-धीरे बढ़ने वाली आवाज अपने अलार्म टोन के रूप में सेट करें। इससे आपको धीरे-धीरे नींद से बाहर आने में मदद मिलेगी। साथ ही अलार्म के लिए कोई ऐसा गाना चुनें जो आपके पसंद का न हो।

3. सोने से पहले जरूरी काम

सोने से पहले भारी भोजन या कैफीन का सेवन न करें। इससे आपको नींद आने में परेशानी हो सकती है।

सोने से पहले स्क्रीन टाइम कम करें। नीली रोशनी नींद को बाधित कर सकती है। सोने से पहले कुछ हल्की-फुल्की गतिविधि करें, जैसे कि किताब पढ़ना या ध्यान लगाना। इससे आपको शांत और आरामदायक नींद आएगी।

4. ऐसे उठ जायेंगे वक्त से पहले

सुबह जल्दी उठने के लिए सबसे जरूरी चीज होती है प्रेरणा, आप कितना भी अलार्म लगा ले अगर आप भीतर से प्रेरित नहीं है तो आप किसी भी तरह से सुबह नहीं उठ पाएंगे।

आप मॉर्निंग में कोई एक रूटीन बना ले जैसे कि व्यायाम करना, योग करना, या अपनी पसंदीदा चीजों को करना जिससे आप प्रेरित रहे सुबह जल्दी उठने के लिए। इस तरह से अगर आप प्रेरित रहे तो आपको अलार्म की भी जरूरत नहीं होगी।

 

इन तरीकों को अपनाकर आप सुबह जल्दी उठने की आदत विकसित कर सकते हैं और दिन की शुरुआत ताजगी और ऊर्जा के साथ कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Career in Agriculture: 10वीं के बाद एग्रीकल्चर क्षेत्र में करें ये कोर्स, बेहतर भविष्य का होगा निर्माण