Vishnu Dev Sai Biography: छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की जीवनी

Vishnu Dev Sai Biography

Vishnu Dev Sai Biography:पिछले कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री(Chhattisgarh Ke Naye Cm )को लेकर सस्पेंस बना हुआ था कि आखिर किसके हाथ में जाएगी राज्य की कमान, विधायक दल के बैठक के बाद विष्णु देव साय का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए चयन कर लिया गया है।

बैठक के बाद चुना गया नए मुख्यमंत्री का नाम

विधायक दल को नेता चुनने के लिए भारतीय जनता पार्टी के  नवनिर्वाचित 54 विधायक को के बीच एक बैठक का आयोजन हुआ इसके बाद मुख्यमंत्री पद के लिए उचित दावेदार विष्णु देव साय को माना गया। जानकारी के लिए आपको बता दे कि इस बैठक का आयोजन राजपुर स्थित भाजपा कार्यालय में संपन्न हुआ। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विष्णु देव एक कृषक परिवार से संबंध रखते हैं।

विष्णु देव साय के मुख्यमंत्री पद(Chhattisgarh Ke Naye Cm  Vishnu Dev Sai) मिलने की खुशी में उनके चाहने वाले ने खूब जश्न मना रहे हैं। कार्यालय के बाहर सभी समर्थन एक दूसरे को मिठाइयां बांटते और फूलमाला पहनाते दिखे। पूरे राज्य में जश्न का माहौल बना हुआ है साथ ही साथ चारों तरफ पटाखे फूट रहे हैं।

कौन है विष्णु देव साय (Kon Hai Vishnu Dev Sai )

विष्णु देव साय का जन्म 21 फरवरी 1964 को हुआ था, उनकी उम्र अभी 59 वर्ष है उनके पिता का नाम राम प्रसाद साय है, वे ग्राम बगिया तहसील कांसाबेल जिला जयपुर के स्थाई निवासी हैं। उनकी शुरुआती पढ़ाई लोयोला हायर सेकेंडरी स्कूल कुनकुरी तथा माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश से साल 1981 में हुई है।

विष्णु देव साय जयपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा सीट से चुनाव में परचम लहराया है। मिली रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस के सिटिंग विधायक यूडी मिंज को 25000 से अधिक फोटो से पीछे करते हुए चुनाव में प्रथम लहराया है।

विष्णु देव साय दो बार प्रदेश अध्यक्ष वही तीन बार लोकसभा सांसद और एक बार केंद्रीय राज्य मंत्री रह चुके हैं। विष्णु देव साईं ने अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुआत साल 1989 में की थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इन्होंने पहली बार ग्राम पंचायत बगिया के पंच पद से चुनाव लड़ा था।

चुनाव में मिले वोट के रिपोर्ट

विधानसभा चुनाव में पड़े वोट के अनुसार कुनकुरी विधानसभा में कुल 158455 मतदान ने अपना मतदान का प्रयोग करते हुए अपने पसंदीदा कैंडिडेट को वोट किया था। जिसमें विजय कैंडिडेट विष्णु देव साय को 87604 वोट प्राप्त हुए थे।

वही इस सीट पर दूसरे पायदान पर यूडी मिंज को कुल 62062 वोट मिले। रिपोर्ट के अनुसार विष्णु देव साय कल 25541 वोट से विजयी घोषित किए गए। वोटो की गिनती के बाद तीसरे स्थान पर आम आदमी पार्टी के लियोस मिंज सामिल थे। इस विधानसभा सीट पर कल 2531 वोट नोटा को गए।

यह भी पढ़े:Vande Bharat: बिहार को मिला एक और वंदे भारत का तोहफा, पटना से दार्जिलिंग का सफर हो जाएगा आसान; देख रूट व टाइम टेबल