Vande Sadharan Express: सरकार ने दिया दिवाली का बड़ा तोहफा, इन 5 रूटों पर बहुत जल्द चलेगी वंदे साधारण एक्सप्रेस

सरकार ने दिया दिवाली का बड़ा तोहफा, इन 5 रूटों पर बहुत जल्द चलेगी वंदे साधारण एक्सप्रेस

Vande Sadharan Express: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के अपार सफलता के बाद बहुत जल्द सरकार पटरी पर वंदे साधारण एक्सप्रेस ट्रेनों को उतारने जा रही है| सूत्रों के मुताबिक बहुत जल्द पांच रोटन पर इस ट्रेन को दौड़ने की तैयारी है।

जानकारी के लिए आपको बता दे की वंदे साधारण एक्सप्रेस ट्रेन में सभी बोगी सेकंड क्लास होंगे, एक्सपर्ट के मुताबिक इसी कारण से इस ट्रेन में सफर करने का किराया भी बहुत कम होने वाला है। मिली रिपोर्ट के मुताबिक नीचे दिए गए 5 रूट पर वंदे साधारण एक्सप्रेस को मंजूरी दे दी गई है।

इन 5 रूट पर चलेगी बंदे साधारण एक्सप्रेस

  • पटना से नई दिल्ली
  • हावड़ा से नई दिल्ली
  • हैदराबाद से नई दिल्ली
  • मुंबई से नई दिल्ली
  • एर्नाकुलम  से गुवाहाटी

Vande Sadharan Express will run on these 5 routes very soon

नॉन एसी होंगे सारे कोच

वंदे साधारण एक्सप्रेस को मुख्य रूप से मध्यम और गरीब वर्ग के लोगों के लिए तैयार किया जा रहा है। इस ट्रेन में सफर करने के लिए लोगों को बहुत कम पैसे खर्च करने होंगे। आज से कुछ महीना पहले वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत की गई थी जिसमें ढ़ेरो सुविधा रेल यात्रियों को दिया गया था।

जानकारी के लिए आपको बता दे की वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के मुकाबले बंदे साधारण एक्सप्रेस का किराया बेहद कम होने वाला है। भारत देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत के तर्ज पर वंदे साधारण एक्सप्रेस को भी तैयार किया जा रहा है।

2019 में चली थी पहली वंदे भारत

भारत के मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा साल 2019 में पहले वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी गई थी। पहले वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन राजधानी दिल्ली से वाराणसी के बीच चलाई गई थी। उसके बाद दिन प्रतिदिन वंदे भारत ट्रेन की संख्या में वृद्धि आई और अब फिलहाल 34 जोड़ी वंदे भारत ट्रेन पूरे भारत में चलाई जा रही है।

आमतौर पर देखा जाए तो वंदे साधारण एक्सप्रेस से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए वरदान साबित होने वाला है। बेहद कम पैसे खर्च कर काफी कम समय में अपने निर्धारित स्टेशन बहुत सकते हैं रेल यात्री, इन रूटों पर बहुत जल्द वंदे साधारण एक्सप्रेस को चलाने की तैयारी में सरकार जुट चुकी है।

यह भी पढ़े:-बड़ी खुशखबरी: बिहार से उत्तरप्रदेश के बीच नई वन्दे भारत का ऐलान, 4 घंटे में पूरा हो जाएगा सफर; जाने रूट