Vande Bharat: यात्रियों के लिए खुशखबरी, जानिए रेलवे का नया धांसू प्लान

लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भारतीय रेलवे में कई बड़े बदलावों की योजना बनाई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, नई सरकार बनने के 100 दिनों के अंदर वंदे भारत एक्सप्रेस का नया वेरिएंट लॉन्च किया जाएगा।
इसके अलावा, देश में बुलेट ट्रेन के ट्रायल रन को लेकर भी तेजी से काम चल रहा है। पीएम मोदी ने हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से भी कहा था कि चुनाव के तुरंत बाद ‘धमाधम’ काम आने वाला है।
100 दिनों के अंदर वंदे भारत ट्रेन का स्लीपर वेरिएंट
नई सरकार के शुरुआती 100 दिनों के अंदर ही भारतीय रेलवे वंदे भारत ट्रेन का स्लीपर वेरिएंट लाने की तैयारी में है। यह ट्रेन यात्रियों के सफर को और भी आरामदायक बना देगी।
इस नई वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों को सोने की सुविधा मिलेगी। बता दे की अभी तक वंदे भारत ट्रेन में चेयर कार की ही सुविधा उपलब्ध हैं।
चेन्नई में बन रहा वंदे भारत स्लीपर
फिलहाल चेन्नई की इंटीगरल कोच फैक्ट्री (ICF) में वंदे भारत एक्सप्रेस का स्लीपर वेरिएंट विकसित हो रहा है। इस ट्रेन के आने से लंबी दूरी की यात्राएं भी आरामदायक हो जाएंगी।
इसके लिए रेलवे रोलिंग स्टॉक की खरीद भी करने की योजना बना रहा है। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों ने कहा है कि – “रेलवे अगस्त 2026 तक बुलेट ट्रेन के ट्रायल रन के लिए ये खरीद करेगा।”
देश के अन्य हिस्सों से जुड़ेगा कश्मीर
इसके अलावा रेलवे ऊधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (USBRL) को पूरा करने की तैयारी में लगा हुआ है। यह रेल लिंक कश्मीर को देश के अन्य हिस्सों से सीधे तौर पर जोड़ेगी।
फिलहाल, यात्रियों को जम्मू के कटरा तक जाना पड़ता है, और फिर श्रीनगर तक बस या टैक्सी से जाना पड़ता है। श्रीनगर तक रेल यात्रा संभव नहीं है।
इस लिंक के निर्माण पर भारतीय रेलवे ने 37 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च करने की योजना बनाई है।
इस रेल लिंक की कुल लंबाई 272 किलोमीटर होगी। जिसमें कुल 27 सुरंगें और 97 पुल होंगे। इसका निर्माण 2023 में शुरू हुआ था और 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है।
और पढ़ें: Vande Bharat: ये है भारत के लोगों की सबसे फेवरेट वंदे भारत ट्रेन, फटाफट बिक जाती है टिकटें
और पढ़ें: TATA Nano EV: गरीबों के लिए देश की सबसे सस्ती TATA Nano EV कार, जानिए कीमत और फीचर्स