Breaking News! भारतीय रेलवे का बड़ा प्लान, एक साथ इन 9 रूटों पर दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, देखें पूरी डीटेल्स

New Update On Vande Bharat Express: भारत की अत्याधुनिक सुविधाओं वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अब तक देश के सभी प्रमुख शहरों में चल रही है और भारतीय रेलवे द्वारा इसके अलग-अलग वर्जन लाए जा रहे हैं. जैसे स्लीपर वंदे भारत और वंदे साधारण एक्सप्रेस।
लेकिन आज हम आपको अलग-अलग वंदे भारत ट्रेनों के बारे में नहीं बल्कि यह खुशखबरी देने जा रहे हैं कि अब देश में 9 बंदे भारत ट्रेनों को चलाने के लिए रेलवे बोर्ड में तैयारियां शुरू कर दी है। रेलवे का यह प्लान है कि अगले कुछ महीनों में देश के हर शहर में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत की जाए। आपको बताते हैं कि रेलवे द्वारा रेलवे द्वारा कौन सी 9 रूटोंपरवंदे भारत एक्सप्रेसशुरू की जाने वाली है।
देश भर में अब तक कुल 25 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चल रही है और रेलवे द्वारा बहुत जल्द पटना हावड़ा वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत की जाने वाली है। आपको बता दें कि भारतीय रेलवे 9 वंदे भारत ट्रेनों को शुरू करने जा रहा है, उसके लिए चेन्नई में इंटीग्रल कोच फैक्ट्री द्वारा रैक बनाना शुरू कर दिया गया है।
अब तक मिले जानकारी के अनुसार राजस्थान और मध्य प्रदेश को सबसे अधिक ट्रेनें मिलने की उम्मीद है क्योंकि इन राज्यों में चुनावी दौर शुरू होने वाला है और इसी वजह से रेल मंत्रालय द्वारा बहुत जल्द पटना हावड़ा वंदे भारत सहित कई मार्गो पर नई ट्रेनों की शुरुआत की जा सकती है।
पटना-हावड़ा वंदे भारत होगी जल्द शुरू
राजधानी पटना से हावड़ा तक के बीच वंदे भारत ट्रेन का 2 ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है, रेलवे बहुत जल्द इस ट्रेन के रेगुलर संचालन की घोषणा करने वाली है आपको बता दें कि इस रूट पर 5 और 12 अगस्त को वंदे भारत एक्सप्रेस का सफलतापूर्वक ट्रायल पूरा वह चुका है।
अब बहुत जल्द रेलवे बोर्ड इसे चलाने के लिए अंतिम मंजूरी देने वाली है। बता दे की बिहार की राजधानी पटना और पश्चिम बंगाल के हावड़ा वाली यह रूट देश के सबसे ज्यादा व्यस्त रूटों में से एक है। और इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन शुरू होने से दोनों राज्यों के लोगों के साथ, आसपास के राज्यों के लोगों को भी सुविधा होगी।
इन 9 मार्गो पर संभवत: दौड़ेगी वंदे भारत
- रूट 1 :- इंदौर-जयपुर
- रूट 2 :- जयपुर-उदयपुर
- रूट 3:- पूरी-राउरकेला
- रूट 4:- पटना-हावड़ा
- रूट 5:- जयपुर -चंडीगढ़
- रूट 6:-चेन्नई-कोयंबटूर
- रूट 7:-बेंगलुरु – मैसूरु
- रूट 8:-हैदराबाद – विजयवाड़ा
- रूट 9:-नागपुर – पुणे
भारतीय रेलवे द्वारा मिले अपडेट के अनुसार वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए पहले से ही 5 मार्ग निश्चित कर लिया गया है और 3 रूट दक्षिण रेलवे को सौपें जा सकते हैं। आपको बता दें कि दक्षिण रेलवे के इन रूटों के नाम पर अब तक चर्चा चल रही है। इन रूटों पर चलने वाली वंदे भारत का रंग भगवा होगा और इसी रंग के कोच भी होंगे।