Vande Bharat Express: बिहार के बाद कश्मीर में दौड़ेगी स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस, रेल मंत्री की बड़ी घोषणा; जानिए क्या होगा खास व्यवस्था

Vande Bharat Express Train In Jammu Kashmir: बिहार के दो रूटों पर वंदे भारत के सफल रन के बाद जम्मू कश्मीर कोमिला वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का तोहफा, इस संबंध में जानकारी देते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैभव ने कहा “जम्मू श्रीनगर के रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन बहुत जल्द शुरू होने वाला है|”
जानकारी के लिए आपको बता दे की न्यूज़ एजेंसी पीटीआई में रेल मंत्री अश्विनी वैभव के हवाले से एक रिपोर्ट में बताया है कि जैसे ही जम्मू और श्रीनगर के बीच रेल मार्ग का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा उसके तुरंत बाद इन ग्रुपों पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन किया जाएगा|
जम्मू कश्मीर के लोगों में खुशी की लहर
इस खबर को सुनते ही जम्मू कश्मीर के लोगों में एक अलग उत्साह देखी जा रही है| रेल मंत्री ने एक मीडिया को इंटरव्यू देते हुए कहा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को कश्मीर के लिए खास तरीके से तैयार किया जा रहा है, वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन कम तापमान और अधिक ऊंचाई पर भी आसानी से दौड़ेगी।
आपको बता दे की रेल मंत्री अश्विनी वैभव के द्वारा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के लॉन्च डेट पर अभी तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आया है। लेकिन विशेषज्ञों के द्वारा ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि साल 2023 के आखिरी महीने में इस ट्रेन का परिचालन चालू कर दिया जाएगा।
यात्रियों के लिए खास व्यवस्था
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जम्मू कश्मीर में चलने वाले वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को विशेष रूप से चेन्नई में स्थित रेल फैक्ट्री में तैयार किया जा रहा है। इस ट्रेन में अंदर हीटिंग सिस्टम को इंस्टॉल किया जा रहा है जिससे रेल यात्रियों को काफी सुविधा मिलने के आसार दिख रहे हैं।
कुल मिलाकर देखा जाए तो जम्मू कश्मीर भारत का सबसे ठंडा हिस्सा है और इसमें रेल यात्रियों के लिए स्पेशल हीटिंग सिस्टम की व्यवस्था की जा रही है। इससे यात्रियों को ठंड से काफी राहत मिलेगी।