Vande Bharat Express: पटना-रांची के बाद इन दो जगह से दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने दिए सर्वे के आदेश; जाने डीटेल्स

Vande Bharat Express-बिहार की राजधानी पटना से झारखंड की राजधानी रांची के बीच चलने वाले वंदे भारत के सफलता के बाद झारखंड वासियों को बहुत जल्द बड़ी सौगात मिलने वाली है| भारतीय दक्षिण पूर्व रेलवे जॉन के द्वारा सर्वे के आदेश जारी कर दिए गए है।
बहुत जल्द नए वंदे भारत ट्रेन की सौगात
रेल मंत्रालय रांची से बनारस और टाटा से बनारस तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत बहुत जल्द कर सकती है। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया है कि दक्षिण पूर्व रेल जोन में रांची से बनारस और टाटानगर से बनारस तक वंदे भारत चलाने की योजना बनाई है,जिसका सर्वे करने का आदेश रेलवे के द्वारा जारी किया जा चुका है।
जोन के द्वारा 15 दिन में सर्वे की रिपोर्ट मांगी गई है उसके बाद ट्रेन के परिचालन पर आएगा बड़ा फैसला, देखा जाए तो अभी बनारस के लिए रांची से कुल 2 ट्रेन चलती है। पहले रांची से बनारस इंटरसिटी और दूसरा संबलपुर बनारस एक्सप्रेस है इसके अलावा एक और ट्रेन जिसका नाम एलएनटी एक्सप्रेस है यह सप्ताह में केवल एक दिन चलाई जाती है।
आमतौर पर देखा जाए तो रांची से बनारस चलने वाली सभी ट्रेन लगभग लगभग हमेशा फुल रहती है। लोगों को टिकट आसानी से नहीं मिलता है,रोजाना हजारों की संख्या में लोगों का आना-जाना रहता है। इसी को देखते हुए रेलवे ने वंदे भारत ट्रेन चलाने की योजना बनाई है।
कहते हैं मंत्री महोदय
चेंबर अध्यक्ष और बस मालिक किशोर मंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा रोजाना रांची से बनारस के लिए कुल 7 बस का परिचालन होता है, जिसमें 500 यात्री रोजाना सफर करते हैं। टिकट के लिए लोगों को कड़ी मशक्कत करना पड़ता है।
आमतौर पर देखा जाए तो बीते कुछ सालों से लोगों के द्वारा बसों की डिमांड लगातार की जाती है ,लेकिन सरकार के द्वारा इसे पूरा नहीं किया जा सकता इसकी एक सबसे बड़ी वजह है झारखंड और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच MOU न होना।
दुर्गा पूजा से पहले हरी झंडी
मिली रिपोर्ट के अनुसार दुर्गा पूजा से पहले रांची से बनारस वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत की जा सकती है। रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रांची बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का किराया 1390 से लेकर ₹26 के बीच हो सकता है।
एसी चेयर कार का किराया 1390 और एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1400 और एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2600 रेलवे के द्वारा तय किया जा सकता है। तैयारी लगभग लगभग पूरी हो गई है, बहुत जल्द भारत के मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन का उद्घाटन कर सकते हैं।