बड़ी खबर: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में हुई बड़ी गड़बड़ी, इस स्टेशन पर 35 मिनट रुकी; जाने कारण

Vande Bharat Express brake malfunction

Vande Bharat Express: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन देश की सबसे तेज चलने वाली ट्रेनों में गिनती होती है। लेकिन इस बीच नई दिल्ली वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस से एक बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। बता दे की ब्रेक में आई खराबी के कारण इस ट्रेन को कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर लगभग 35 मिनट रोका गया।

यात्रियों में मचा हड़कंप

ब्रेक मे आई कमी को दूर करने के बाद अधिकारियों के द्वारा वाराणसी नई दिल्ली बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। पिछले दिनों बिहार में हुए ट्रेन हादसा के कारण रेल यात्रियों में हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के लिए आपको बता दे की वाराणसी नई दिल्ली वंदे भारत ट्रेन जब फतेहपुर व कानपुर स्टेशन के बीच में चल रही थी तभी चालक को ब्रेक में कुछ दिक्कत महसूस हुई। कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर 6:30 बजे ट्रेन पहुंचने का समय था उससे पहले ही कंट्रोल रूम में चालक के द्वारा सूचना दे दी गई।

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में हुई बड़ी गड़बड़ी

35 मिनट तक कानपुर सेंट्रल पर खड़ी रही ट्रेन

ब्रेक में हुई गड़बड़ी के कारण 35 मिनट तक ट्रेन को कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर रोका गया, जिससे रेल यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा| बता दे की ट्रेन को दिल्ली पहुंचने में भी लेट हो गई| कंट्रोल रूम को सूचना प्राप्त होते ही रेलवे के तकनीकी कर्मियों ने समस्या को ठीक कर दिया|

मीडिया से बात करते हुए सेंट्रल के उपमुख्यमंत्री आशुतोष सिंह ने बताया ब्रेक बाइंडिंग में ए समस्या के कारण ट्रेन को रोका गया तकनीकी कर्मियों के द्वारा ठीक कर ट्रेन को नई दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया|

यह भी पढ़े:Vande Sadharan Train का फर्स्ट लुक आया सामने, जानिए क्यों स्पेशल है आमलोगों की पहली खास रेल