Rugby India: देश के लिए रुग्बी खेलेगा आदिवासी मजदुर का बेटा, बिहार के लाल राकेश का इंडियन कैंप में हुआ चयन

Tribal laborers son rakesh murmu will play rugby for the country

कहावत है कि मुद्दई लाख बुरा चाहे तो क्या होता है, होता वही है जो मंजूरे खुदा होता है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है बिहार के रहने वाले इस आदिवासी मजदुर के बेटे ने। इनका नाम राकेश मुर्मू है, जो की बिहार के पूर्णिया जिले के रग्बी टीम के कप्तान है।

आपको बता दे की राकेश मुर्मू का चयन इंडिया कैंप में हुआ है। रग्बी जिला संघ के सचिव और जिला कोच शुभम आनंद ने यह जानकारी दी। आईये जानते है बिहार के इस लाल की कहानी और उनके सफर के बारे में।

बिहार से इंडिया कैंप के लिए 5 खिलाड़ियों का चयन

कोच शुभम आनंद ने बताया कि 13 और 14 जून को छत्रपति शिवाजी स्टेडियम बालेवाडी महाराष्ट्र में रग्बी राष्ट्रीय चैंपियनशिप खेल का आयोजन किया गया था। इस दौरान पूर्णिया की रग्बी टीम के कप्तान राकेश मुर्मू ने अपने अच्छे प्रदर्शन से चैंपियनशिप जीतकर मेडल पाया।

इसके साथ साथ उन्होंने पूर्णिया का नाम भी रोशन किया।  उन्होंने कहा की – “पूरे बिहार से इंडिया कैंप के लिए 5 खिलाड़ियों को चुना गया है, जिनमें पूर्णिया सीमांचल से एकमात्र खिलाड़ी पूर्णिया रग्बी टीम के कप्तान राकेश मुर्मू हैं।”

पिता है मजदूर, बेटा बना नेशनल खिलाड़ी

जानकारी के लिए बता दे की पूर्णिया रग्बी खेल के कप्तान राकेश मुर्मू के पिता मजदूरी करते हैं। उनके घर की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। लेकिन उन्होंने अपने पिता के दर्द और समय की मजबूरी को ध्यान रखते हुए अपने लक्ष्य पर डटे रहे।

आखिरकार आज राकेश ने अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा से अपने पिता का ही नहीं बल्कि पूरे सीमांचल का नाम रोशन किया हैं। ये उनके परिवार सहित पुरे बिहार के लिए भी गर्व की बात है। क्यूंकि राज्य में खेलों के प्रति कोई ख़ास रुझान नजर नहीं आता।

और पढ़े: Bihar Sports University: बिहार के इस जिलों में बन रहा है विशाल स्पोर्ट्स स्टेडियम, 740 करोड़ खर्च करेगी सरकार

इंडिया के लिए खेलेंगे राकेश मुर्मू

उन्होंने कहा कि – “पूर्णिया के रग्बी टीम के कप्तान राकेश मुर्मू इंडिया के लिए खेलेंगे, जिससे उनके घरवाले ही नहीं बल्कि पूर्णिया के लोगों को भी बहुत खुशी है।”

वहीं, राकेश मुर्मू का इंडिया कैंप में चयन होने पर शुभकामनाएं देने लोग पहुंच रहे हैं। पूर्णिया जिला कोच शुभम आनंद ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं और कहा राकेश सिर्फ पूर्णिया ही नहीं बल्कि पूरे बिहार का नाम रोशन करेगा।

और पढ़े: बिहार के इस रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने का काम हुआ चालू, नई तकनीक वाली चीजों का मिलेगा लाभ