बना रहे हैं नालंदा घूमने का प्लान, तो इन ऐतिहासिक स्थलों को भी जरूर करें एक्सप्लोर

Tourist Places Near Nalanda: भारतीय इतिहास के प्राचीन राज्यों में से एक बिहार में कई ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर स्थल है। इनमें से एक है बिहार राज्य का शिक्षा और आध्यात्मिक केंद्र नालंदा। जिसे यूनेस्को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर के रूप में मान्यता दी गई है।
नालंदा में घूमने के लिए और यहां की ऐतिहासिक संस्कृति और धरोहर को देखने के लिए हर साल बड़ी संख्या में प्रदेश में पहुंचते हैं। प्राचीन काल के मगध में शिक्षा और आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विख्यात नालंदा में आज भी ऐतिहासिक इमारत के अलावा प्राचीन काल के अवशेष जैसे सिक्के, टेराकोटा के बर्तन, जले हुए चावलों के नमूने के अलावा बौद्ध धर्म से संबंधित विभिन्न प्रकार की वस्तुओं को देखा जा सकता है।
आज के अपने इस आर्टिकल में हम आपको नालंदा और इसके आसपास के खास टूरिस्ट प्लेस के बारे में जानकारी दे रहे हैं। जहां आप अपनी दो-तीन दिन की छुट्टियों में घूमने जा सकते हैं।
तो अगर आप भी यहाँ घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो नालंदा के अलावा यहां पर करीब ही स्थित अन्य पर्यटक स्थलों को भी अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
नालंदा विश्वविद्यालय
बिहार का नालंदा विश्वविद्यालय दुनिया के सबसे पुराने विश्वविद्यालय में से एक है। जिसका वर्णन आपको कई प्राचीन किताबों में देखने को मिल जाता है। 450 ईस्वी में स्थापित इस विश्वविद्यालय के अवशेष आज भी खंडहर के रूप में यहां पर देखे जाते हैं।

नालंदा को आध्यात्मिकता के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में भी जाना जाता है। इस स्थान पर बहुत और जैन धर्म से संबंधित कई पुरातात्विक स्थल भी है। जिनका बहुत अधिक ऐतिहासिक महत्व माना जाता है। विश्व प्रसिद्ध इस नालंदा विश्वविद्यालय को देखने के लिए इतिहास के जानकारी और शौकीन लोग बड़ी संख्या में यहां पहुंचते हैं।
पावापुरी जल मंदिर
नालंदा से 35 किलोमीटर की दूरी पर भगवान महावीर से संबंधित पवित्र जैन धर्मस्थल पावापुरी जल मंदिर स्थित है। यह स्थान महावीर स्वामी जी की परिमाणस्थली के रूप में जाना जाता है। मान्यताओं के अनुसार पावापुरी में ही चौधरी तीर्थंकर भगवान महावीर ने अपना अंतिम उपदेश दिया था। और इसी स्थान पर उन्होंने अपने प्राण छोड़े थे।

जैन धर्म के अनुयायियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में पर्यटक पर्यटक प्राचीन काल से संबंधित इस मंदिर को देखने पहुंचते हैं। 16.8 एकड़ में बना हुआ यह मंदिर देखने में बेहद ही सुंदर लगता है। आपको बता दे मंदिर के बाहर कमल के फूलों से घिरा हुआ सरोवर भी है, जो इस मंदिर को और भी आकर्षक बनाता है।
म्यूजियम
यदि आप प्राचीन इतिहास के बारे में ऊंची रखते हैं और आपको ऐतिहासिक कलाकृतियों को देखने और उनके बारे में जानने का शौक है, तो आप नालंदा के पुरातत्व संग्रहालय की यात्रा कर सकते हैं।

यहां आपको नालंदा में हुई खुदाई में मिले विभिन्न प्रकार के अवशेष प्राचीन मूर्तियां, विभिन्न कलाकृतियां और पुराने समय के चित्रकारी के नमूने देखने को मिल जाते हैं ।
राजगीर
अगर आप प्रकृति प्रेमी है तो नालंदा के राजगढ़ की पहाड़ियां आपकी यात्रा में चार चांद लगा देती हैं। यहां का खूबसूरत प्राकृतिक वातावरण में आपको कई प्राचीन पौराणिक मंदिर ऐतिहासिक स्थल देखने को मिलते हैं । नालंदा से राजगीर की दूरी केवल 34 किलोमीटर है।

राजगीर में देखने के लिए आपको कई प्रसिद्ध टूरिस्ट प्लेस मिल जाते हैं . जिनमे वेणुवन,कुंडलपुर, विश्व शांति स्तूप, वीरायतन, सोन भंडार, सारिपुत्र, और पांडु पोखर जैसे दर्शनीय स्थल शामिल हैं ।
ह्वेन त्सांग मेमोरियल
नालंदा में कई ऐतिहासिक इमारतें है जहां आपको बिहार की प्राचीन संस्कृति और बौद्ध वी जैन धर्म से संबंधित कई कलाकृतियां देखने को मिलती हैं। नालंदा विश्वविद्यालय के पास स्थित ह्वेन त्सांग मेमोरियल में भी ऐसी ही प्राचीन कलाकृतियां को संरक्षित किया गया है।

आपको बता दे मान्यताओं के अनुसार 1960 में ह्वेन त्सांग मेमोरियल का निर्माण प्रारंभ किया गया था जिसे 1984 में तैयार कर दिया गया था। अपनी यात्रा के दौरान आपको एक बार ह्वेन त्सांग मेमोरियल भी जरूर विकसित करना चाहिए।
नालंदा कैसे पहुंचे ?
नालंदा शहर बिहार की राजधानी पटना से 62 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जहां आप बस द्वारा यह अपने प्राइवेट वाहन द्वारा आसानी से पहुंच सकते हैं। इसके अलावा देश की सभी बड़े शहरों से सड़क मार्ग द्वारा नालंदा शहर पूरी तरह से जुड़ा हुआ है। तो आप सड़क मार्ग द्वारा आसानी से नालंदा की यात्रा कर सकते हैं।
इसके अलावा अगर आप ट्रेन से यात्रा करना चाहते हैं, तो नालंदा रेलवे स्टेशन यहां आसपास के शहरों से रेलवे के माध्यम से जुड़ा हुआ है। यहां पहुंचने के लिए आपको दिल्ली पटना जैसे बड़े शहरों से डायरेक्ट ट्रेन मिल जाती है।
हवाई जहाज द्वारा यात्रा करना पसंद करते हैं तो नालंदा पहुंचने के लिए आपको पटना के जयप्रकाश नारायण हवाई अड्डे तक पहुंचना होगा। जहां से आप सड़क मार्ग द्वारा 80 किलोमीटर की दूरी तय करके नालंदा पहुंच सकते हैं।