Bihar Tourism: पर्यटकों को खूब लुभा रहा बिहार का यह डेस्टिनेशन, तस्‍वीरें देखकर आप भी कहेंगे- वाह

Bihar Tourism: बिहार में टूरिज्म का नाम आते ही एक नाम जो सबसे पहले किसी के भी दिमाग में आता है वह है राजगीर और इसी राजगीर में एक ऐसी छुपी हुई जगह है जो इन दिनों पर्यटकों को खूब लुभा रही है।

पहाड़ियों के बीच प्रकृति की गोद में बसा यह अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है। तो चलिए इस जगह के बारे में आपको विस्तार से बताते है और यहाँ की कुछ बेहद ही मनमोहक तस्वीरें आपको दिखाते है –

प्रकृति का एक अनमोल रत्न

दोस्तों हम जिस जगह की बात कर रहे है वह राजगीर का खास स्काई ग्नलास ब्रिज, नेचर सफारी या वाइल्ड लाइफ सफारी नहीं है बल्कि यह है घोड़ा कटोरा। बिहार के राजगीर शहर के पास स्थित घोड़ा कटोरा, प्रकृति का एक अनमोल रत्न है।

यह एक प्राकृतिक झील है जो घोड़े के कटोरे के आकार का है, जिसके कारण इसे घोड़ा कटोरा नाम दिया गया है।  घोड़ा कटोरा अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by WAAH PATNA ™ (@waah_patna)

नजारे कर देंगे मंत्रमुग्ध

यह झील तीन तरफ से पहाड़ों से घिरी हुई यह झील लगभग 100 फीट गहरी है। यहाँ से आसपास का एक बेहद ही शानदार नजारा देखने को मिलता है जिसे देखकर कोई भी मंत्रमुग्ध हो सकता है।

यहाँ आप नौका विहार का आनंद ले सकते हैं, पहाड़ों पर चढ़ सकते हैं, और प्रकृति की गोद में कुछ शांत समय बिता सकते हैं।

राजगीर में घोरा कटोरा के अलावे गिलास ब्रिज, नेचर सफारी, वाइल्डलाइफ सफारी, वैभारगिरी पर्वत, पांडू पोखर, वेणु वन, रोपवे आदि काफी पॉपुलर है जिनकी आप यात्रा कर सकते है।

धार्मिक महत्व

घोड़ा कटोरा का इतिहास काफी पुराना है। यह माना जाता है कि यह झील महाभारत काल में भी मौजूद थी। कहा जाता है कि अर्जुन ने यहाँ अपने बाणों से पहाड़ों को चीरकर झील का निर्माण किया था। इस झील का धार्मिक महत्व भी है। हिंदुओं का मानना ​​है कि यह झील भगवान शिव को समर्पित है।

नौका विहार का आनंद

घोड़ा कटोरा पर्यटकों के लिए एक लोकप्रिय जगह है। यहाँ आने वाले पर्यटक नौका विहार, पहाड़ों पर चढ़ाई, और प्रकृति का आनंद ले सकते हैं। यहाँ कुछ अन्य गतिविधियाँ भी कर सकते है जिसमें ट्रेकिंग, घुड़सवारी और बर्ड वाचिंग कर सकते है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bihar_se_hai ™ (@bihar_se_hai)

अतिरिक्त जानकारी

  • प्रवेश शुल्क: ₹20
  • खुलने का समय: सुबह 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक
  • सबसे अच्छा समय: अक्टूबर से मार्च
  • आसपास के आकर्षण: विश्व शांति स्तूप, जरासंध का अखाड़ा, सोनभद्रा मंदिर
  • घोड़ा कटोरा राजगीर से लगभग 12 किलोमीटर दूर है


यहाँ कि एक और खास बात यह है कि इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए यहाँ पहुंचने के लिए मोटर वाहन वर्जित है तो आप अपनी गाड़ी से यहाँ नहीं जा सकते है। ऐसे में घोड़ा गाड़ियां या तांगे और साइकिल पर्यटकों को यहां तक पहुंचने में मदद करते हैं।

घोड़ा कटोरा बिहार का एक अद्भुत पर्यटन स्थल है। यदि आप प्रकृति प्रेमी हैं, तो आपको यहाँ अवश्य जाना चाहिए। यहाँ आप प्रकृति की सुंदरता का आनंद ले सकते हैं और कुछ शांत समय बिता सकते हैं।

ये भी पढ़ें: 4000 से भी कम में कीजिए बिहार से नैनीताल की यात्रा, ये रही ट्रिप प्लान करने की पूरी जानकारी