Bihar Weather: बिहार में प्रचंड गर्मी का टॉर्चर, लू की चपेट में 18 जिलें, सरकार ने जारी किया अलर्ट

Torture of extreme heat in Bihar

बिहार में इन दिनों लोग प्रचंड गर्मी का टॉर्चर झेल रहे है। हालात कुछ ऐसे हो चुके हैं कि दिन ही नहीं बल्कि रात में भी लू चल रही है और लोग हलकान हैं। फिलहाल अभी 3 मई तक इससे राहत मिलने की संभावना नहीं है।

मंगलवार के दिन राज्य के कुल 18 जिलें लू की चपेट में रहे, जबकि आधा दर्जन जिलों में खतरनाक श्रेणी (सीवियर हीट वेव) वाली लू चलती रही। इस हीट वेव को देखते हुए राज्य सरकार ने अर्लट भी जारी किया है।

बिहार में मंगलवार को ऐसा रहा तापमान

बिहार में मंगलवार को उच्च तापमान सामान्य से 8 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की ओर से लू को ले कर अलर्ट जारी किया गया है।

IMD पटना के अनुसार मंगलवार को, भागलपुर, पूर्णिया, शेखपुरा , अररिया, पूर्वी चंपारण और खगड़िया में सीवियर हीट वेव का दौर रहा। जबकि पूरे बिहार में लू चली है।

जिला तापमान
शेखपुरा 44.9 डिग्री सेल्सियस
अरवल 43.9 डिग्री सेल्सियस
मधुबनी 43.6 डिग्री सेल्सियस
नवादा 43.6 डिग्री सेल्सियस
गया 43.5 डिग्री सेल्सियस
गोपालगंज 43.4 डिग्री सेल्सियस
खगड़िया 43.4 डिग्री सेल्सियस
बांका 43.4 डिग्री सेल्सियस
औरंगाबाद 43.3 डिग्री सेल्सियस
सिवान 43.3 डिग्री सेल्सियस
सासाराम 43.3 डिग्री सेल्सियस
जमुई 43.1 डिग्री सेल्सियस
भोजपुर 43.1 डिग्री सेल्सियस
पटना 42.8 डिग्री सेल्सियस
रोहतास 42.8 डिग्री सेल्सियस
नालंदा 42.7 डिग्री सेल्सियस
सारण 42.4 डिग्री सेल्सियस
भागलपुर 42.3 डिग्री सेल्सियस
पश्चिमी चंपारण 42 डिग्री सेल्सियस
पूर्वी चंपारण 42 डिग्री सेल्सियस

Note: इसके अलावा अन्य सभी जिलों में 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान दर्ज किया गया है।

सरकार ने हीट वेव को लेकर जारी किया अर्लट

बिहार में प्रचंड गर्मी और लू की चपेट को लेकर राज्य के स्वास्थ्य विभाग के द्वारा अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है, जिसे लेकर अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है।

सभी सिविल सर्जन व चिकित्सा पदाधिकारियों को स्पेशल निर्देश जारी किए गए है। वहीं आइएमडी पटना ने किसानों को लेकर भी विशेष चेतावनी जारी की है। आइएमडी पटना ने कहा है कि – “गर्म दिन और लू चलने की आशंका के मद्देनजर किसानों को चाहिए कि वह अपने कृषि कार्य सुबह दस से शाम चार बजे तक स्थगित रखें।”

इसके साथ ही चेतावनी देते हुए कहा है कि – “बढ़ता हुआ तापमान जलवायु पैटर्न फसल उत्पादकता को भी सीधे तौर पर प्रभावित करता है। साथ ही पशुपालकों को भी चेतावनी दी है कि दिन के समय दुधारू पशुओं को चरने न दें।”

प्रचंड लू से इस दिन मिलेगी राहत

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पूर्व और दक्षिण पूर्व के जिलों में 3 मई 2024 के बाद बारिश की संभावना भी है। इस दौरान लू से थोड़ी राहत मिलेगी।

और पढ़ें: Amrit Bharat: यात्रियों के लिए खुशखबरी; UP-Bihar सहित देश के 80 नए मार्गों पर चलेंगी अमृत भारत ट्रेनें