देश में सबसे ज्यादा बिक रही ये 5 कारें, जानिए किस गाड़ी की है सबसे अधिक डिमांड

अक्टूबर में इन गाड़ियों की सबसे अधिक डिमांड

अक्टूबर 2022 के लिए कार निर्माता कंपनियों ने बिक्री के आकड़े जारी किए है, लगातार मारुती सुजुकी की हिस्सेदारी बरक़रार है। मारुती  1.73% की बाजार हिस्सेदारी के साथ टॉप रही. मारुति के बाद हुंडई, टाटा और महिंद्रा की क्रमशः 14.27%, 13.45% और 9.60% बाजार हिस्सेदारी रही। 

अगर आकड़ों पर नजर डालें तो अक्टूबर 2022 में बिक्री हुई सबसे अधिक गाड़ियों की लिस्ट में चार गाड़ी मारुती की है, जबकि आखिरी की एक कार टाटा मोटर्स की है। अक्टूबर 2022 में कुल 3,36,298 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि बीते साल इसी अवधि में 2,60,162 यूनिट्स बिकी थीं। 

अक्टूबर में बिकने वाली टॉप 5 कार

1- Maruti Alto- 21,260 Units
2- Maruti WagonR- 17,945 Units
3- Maruti Swift- 17,231 Units
4- Maruti Baleno- 17,149 Units
5- Tata Nexon- 13,767 Units

इस कार की सबसे अधिक बिक्री

अक्टूबर 2022 महीने में मारुति ऑल्टो सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है. इसकी कुल 21,260 यूनिट्स की बिक्री हुई. वहीं, अक्टूबर 2021 इसकी 17,389 यूनिट बिकी थीं. इसके मुकाबले अक्टूबर 2022 में हैचबैक की बिक्री 22 प्रतिशत बढ़ी है।

दूसरे और तीसरे नंबर मारुति वैगनआर और स्विफ्ट रहीं. इनकी क्रमशः 17,945 यूनिट और 17,231 यूनिट बिकी हैं. वैगनआर की बिक्री में 45 प्रतिशत (सालाना) और स्विफ्ट की बिक्री में 88 प्रतिशत (सालाना) की वृद्धि हुई है.