चीन अमेरिका नहीं बिहार में दुनिया का सबसे खूबसूरत ग्लास ब्रिज, चारो तरफ की हरियाली मन मोह लेगी

दोस्तों अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं और कुछ रोमांचित करने वाला देखना चाहते हैं तो आपको बिहार के नालंदा में स्थित राजगीर जरूर आना चाहिए जहां आप को चीन से भी ज्यादा खूबसूरत ग्लास ब्रिज देखने को मिलेगा।
ढाई सौ फीट की ऊंचाई पर रोमांचित कर देने वाला यह नजारा आपको जरूर पसंद आएगा आपको बता देगी यह एडवेंचर के शौकीन लोगों का एक नया ठिकाना बन गया है।आपको राजगीर में एडवेंचर के साथ नेचर को भी एंजॉय करने का मौका मिलेगा ।अपनी सुंदरता के लिए राजगीर काफी मशहूर है और अब ग्लास ब्रिज उसकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है।
बिहार के ग्लास ब्रिज का ले आनंद
आजकल आप अपने स्मार्टफोन पर आप देख रहे होंगे कि चीन की एक वीडियो बहुत ही ज्यादा वायरल होती रहती है। जिसमें लोगों को एक ग्लास (शीशे) से बने पुल के ऊपर चलाया जाता है, जोकि सामान्य जमीन से बहुत ही ऊंचाई पर स्थित होता है।
जिस पर अक्सर रोमांचकारी लोग जाना पसंद करते हैं, पर बता दें अब आपको ग्लास ब्रिज जैसे रोमांचकारी अनुभव का आनंद लेने के लिए चीन नहीं जाना पड़ेगा। क्योंकि यह हमारे बिहार के राजगीर में ही स्थित है।
कितना बड़ा है राजगीर ग्लास ब्रिज
जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया की बिहार के राजगीर में इस ग्लास ब्रिज का निर्माण किया गया है। और इसे करीब जमीन से 200 फीट ऊपर बनाया गया है, और यह एक तरफ से दूसरी तरफ लगभग 6 फीट चौड़ा है।
आपको बता दें लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसे बहुत ही ज्यादा मजबूती से बनाया गया है, और यह इतना मजबूत है कि इस पुल पर एक बार में करीब 40 लोग खड़े हो सकते हैं।
भयंकर डर के साथ खूबसूरत नजारा भी
अगर आपको ना पता हो तो बता दें राजगीर क्षेत्र में इस ग्लास ब्रिज को एक हरियाली भरे क्षेत्र में बनाया गया है, जिसके चारों ओर पेड़ पौधे हैं। और इस ब्रिज के ऊपर जाकर आपको सांसे रोक देने वाला डर लगेगा।
डर के साथ ही साथ अगर आप चारों और अपनी नजरें घुमाएंगे तो आपको प्रकृति का वह स्वरूप देखने को मिलेगा, जिसका दीदार आपने कभी नहीं किया होगा। इसके साथ ही साथ आप यहां साइकिलिंग, क्लाइंबिंग, चिड़ियाघर और जिप स्काई बुकिंग जैसे रोमांचक एक्टिविटीज का भी मजा ले सकते हैं।
कितना है किराया
बिल्कुल विदेश जैसा अनुभव देने वाली इस राजगीर में बने ग्लास ब्रिज का किराया प्रति व्यक्ति करीब ₹200 का है। जहां एंट्री करने के लिए ₹50 और उस पुल पर चलने के लिए ₹150 चार्ज किए जाते हैं।
और अगर इसके टाइमिंग की बात करें तो आप सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक यहां कभी भी जा सकते हैं। और अगर आप भी इस ग्लास ब्रिज का आनंद लेना चाहते हैं, तो आप इस लिंक https://rajgirzoosafari.bihar.gov.in/website/ पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं।