World Cup 2023 India Squad: वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, जानिए किसको मिली जगह और कौन हुआ बाहर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 (ICC World Cup 2023) के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है। विश्व कप 2023 के लिए भारतीय टीम में 15 सदस्यों का चयन किया गया है।
गौरतलब है की आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 5 अक्टूबर से शुरू होगा और फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा। वर्ल्ड कप में भारतीय टीम रोहित शर्मा की कप्तानी (Captain Rohit Sharma) में ही खेलेगी। आईये जानते है की वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में किसको जगह मिली और कौन हुआ है बाहर?
इन खिलाड़ियों को टीम में मिली जगह
बीसीसीआई की सिलेक्शन कमेटी ने विश्व कप के लिए संतुलित टीम का चयन किया है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया में अनुभवी खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी गई है। टीम इंडिया के उपकप्तान हार्दिक पांड्या होंगे।
केएल राहुल और श्रेयस अय्यर भी टीम का हिस्सा हैं। विराट कोहली, शुभमन गिल और सूर्यकुमार को भी जगह दी गई है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को मौका मिला है। शार्दुल ठाकुर भी जगह बनाने में सफल हुए हैं।
टीम से कौन हुआ बाहर?
15 सदस्यीय भारतीय स्क्वॉड में युजवेंद्र चहल को मौका नहीं मिला है। वहीं एशिया कप में ट्रैवल रिजर्व के तौर पर शामिल संजू सैमसन भी इस लिस्ट से बाहर हैं। तिलक वर्मा को भी मौका नहीं मिला है। वहीं, एशिया कप में एक भी मैच नहीं खेले केएल राहुल को वर्ल्ड कप में जगह मिल गई है।
ये उल्लेखनीय खिलाड़ी छूटे
- युजवेंद्र चहल
- संजू सैमसन
- प्रसिद्ध कृष्ण
- रविचंद्रन अश्विन
अन्य अनुपस्थित
- शिखर धवन
- मुकेश कुमार
- ऋषभ पंत (चोटिल)
कब होगा वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मैच?
ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि भारत अकेले ही वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा। इससे पहले इंडिया ने 1987, 1996 और 2011 वर्ल्ड कप की संयुक्त मेजबानी की थी। भारतीय टीम वर्ल्ड कप 2023 सीजन में अपना पहला मुकाबला 8 अक्टूबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में खेलेगी।
वहीँ वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान (IND Vs PAK World Cup 2023) के बीच महामुकाबला 14 अक्टूबर 2023 को खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। बता दें कि भारतीय टीम को वर्ल्ड कप से ठीक पहले अपने ही घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज भी खेलेगी।
Team India Squad for World Cup 2023
वर्ल्ड कप 2023 के लिए चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर (Chief Selector Ajit Agarkar) और कप्तान रोहित शर्मा ने 5 सितंबर 2023 को 15 सदस्यी टीम (2023 World Cup India Squad) का ऐलान किया:
- रोहित शर्मा (कप्तान)
- शुभमन गिल
- विराट कोहली
- श्रेयस अय्यर
- ईशान किशन
- केएल राहुल
- हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान)
- सूर्यकुमार यादव
- रवींद्र जडेजा
- अक्षर पटेल
- शार्दुल ठाकुर
- जसप्रीत बुमराह
- मोहम्मद शमी
- मोहम्मद सिराज
- कुलदीप यादव
Here’s the #TeamIndia squad for the ICC Men’s Cricket World Cup 2023 🙌#CWC23 pic.twitter.com/EX7Njg2Tcv
— BCCI (@BCCI) September 5, 2023
टीम इंडिया के मैचों का शेड्यूल
- 08 अक्टूबर: भारत vs ऑस्ट्रेलिया, चेन्नई
- 11 अक्टूबर: भारत vs अफगानिस्तान, नई दिल्ली
- 14 अक्टूबर: भारत vs पाकिस्तान, अहमदाबाद
- 19 अक्टूबर: भारत vs बांग्लादेश, पुणे
- 22 अक्टूबर: भारत vs न्यूजीलैंड, धर्मशाला
- 29 अक्टूबर: भारत vs इंग्लैंड, लखनऊ
- 02 नवंबर: भारत vs श्रीलंका, मुंबई
- 05 नवंबर: भारत vs साउथ अफ्रीका, कोलकाता
- 12 नवंबर: भारत vs नीदरलैंड्स, बेंगलुरु
और पढ़े: रोजाना कितने बादाम खाने चाहिए? डॉक्टर से जाने बादाम खाने के फायदे